मेरठ के बहुचर्चित ‘नीला ड्रम’ सौरभ हत्याकांड में आज अहम सुनवाई होनी है। इस मामले में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अदालत के सामने पेश किया जाएगा, जहां न्यायालय उन पर लगे आरोपों और गवाहों के बयानों के संबंध में उनसे सवाल करेगा।
नीला ड्रम केस: सौरभ हत्याकांड में आरोपी साहिल-मुस्कान की आज कोर्ट वीसी के जरिए पेशी, अदालत पूछेगी सवाल
Meerut Neela Drum Case: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की बुधवार को कोर्ट में पेशी होगी। अदालत धारा 351 के तहत उनसे वीडियो कांफ्रेंसिंग से सवाल पूछेगी, जिसके बाद केस में अंतिम बहस शुरू हो सकती है।
धारा 351 के तहत होगी पूछताछ
जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे के अनुसार इस मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुपम कुमार की अदालत में चल रही है। मामले में सभी गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 351 (पूर्व में सीआरपीसी की धारा 313) के तहत आरोपियों से सवाल-जवाब किए जाएंगे। इस प्रक्रिया में अदालत आरोपियों से केस से जुड़े तथ्यों और गवाहों के बयानों पर उनका पक्ष पूछती है।
यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी से सबंध के शक में भतीजे को गोली मारकर हत्या, 60 फुट गहर कुएं में फेंका शव, दो दिन बाद खुला राज
3 मार्च 2025 को हुई थी सौरभ की हत्या
अभियोजन पक्ष के अनुसार 3 मार्च 2025 की रात सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर कर दी थी। हत्या के बाद इस मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और 19 मार्च 2025 को उन्हें अदालत में पेश किया गया था।
पहली पेशी में हुआ था हंगामा
पहली बार कोर्ट में पेशी के दौरान काफी हंगामा हुआ था। उस समय वकीलों ने आरोपी साहिल की पिटाई कर दी थी, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।
सुरक्षा कारणों को देखते हुए इस बार आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी कराई जा सकती है। हालांकि अंतिम निर्णय अदालत के आदेश पर ही होगा कि उन्हें कोर्ट में पेश किया जाए या ऑनलाइन पेशी हो।
इन गवाहों के दर्ज हो चुके हैं बयान
इस केस में कई अहम गवाहों की गवाही दर्ज हो चुकी है। इनमें मृतक सौरभ के भाई बबलू, मां रेणू, दोस्त सौरभ कुमार, चाकू विक्रेता राकेश, नीला ड्रम बेचने वाले सैफुद्दीन, बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार आशु, डॉक्टर अरविंद कुमार देशवाल, उषा मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी और पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. दिनेश सिंह चौहान शामिल हैं।

कमेंट
कमेंट X