सब्सक्राइब करें

Murder: पत्नी से सबंध के शक में भतीजे की गोली मारकर हत्या, 60 फुट गहरे कुएं में फेंका शव, दो दिन बाद खुला राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Apr 2026 11:06 AM IST
सार

बागपत के बड़ौत क्षेत्र में पत्नी से अनैतिक संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने रिश्ते के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को खेत के 60 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया, जिसे दो दिन बाद पुलिस ने बरामद किया।

विज्ञापन
Murder: Man kills nephew over suspicion of affair with wife, body thrown into well in Baraut
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के सिनौली गांव में पत्नी से अनैतिक संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपने रिश्ते के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को खेत में बने 60 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। घटना के दो दिन बाद मंगलवार को कुएं से शव बरामद होने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है।



पुलिस के अनुसार, आरोपी मंजीत ने अपने बूढ़पुर गांव के भांजे के साथ मिलकर मुकुल को घर से बुलाया था। इसके बाद वे उसे खेत में ले गए, जहां पहले उसे शराब पिलाई गई और फिर नशे की हालत में मंजीत ने मुकुल के सीने में गोली मार दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी शव को कुएं में फेंककर फरार हो गए।
 

Trending Videos
Murder: Man kills nephew over suspicion of affair with wife, body thrown into well in Baraut
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पत्नी से संबंधों के शक में रची साजिश
पुलिस पूछताछ में मंजीत ने बताया कि मुकुल अक्सर उसके घर आता-जाता था और उसकी पत्नी से बातचीत करता था। उसे शक था कि मुकुल के उसकी पत्नी से अनैतिक संबंध हैं। कई बार विरोध करने के बावजूद मुकुल के नहीं मानने पर मंजीत ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसी के तहत उसने अपने भांजे के साथ मिलकर मुकुल को खेत में बुलाया और हत्या कर दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder: Man kills nephew over suspicion of affair with wife, body thrown into well in Baraut
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

दो दिन बाद कुएं से मिला शव
मुकुल के भाई नकुल के अनुसार, 12 अप्रैल को मुकुल घर से बिना बताए चला गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान मंजीत के बार-बार बयान बदलने से परिवार को उस पर शक हुआ और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मंगलवार को राजबल के खेत में बने 60 फीट गहरे कुएं में शव होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मुकुल के रूप में की।

यह भी पढ़ें: UP: ये कोर्स कर रही थी प्रियंका, साथी छात्राओं ने खोला बड़ा राज; बेटी की लाश संग रहने वाले पिता पर नया खुलासा 

Murder: Man kills nephew over suspicion of affair with wife, body thrown into well in Baraut
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

फरार भांजे की तलाश में पुलिस 
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भांजा अभी फरार है। बताया जा रहा है कि हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा उसी के पास है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पत्नी से अनैतिक संबंधों के शक में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी पहले भी वर्ष 2012 के एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था।

विज्ञापन
Murder: Man kills nephew over suspicion of affair with wife, body thrown into well in Baraut
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

दोनों में थी गहरी दोस्ती
पुलिस के अनुसार, आरोपी मंजीत नशे का आदी है और मृतक मुकुल के साथ उसकी गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ रहते थे और खेतों में खेती का काम भी मिलकर करते थे।

पांच साल पहले पिता की भी हो चुकी है मौत
मुकुल के पिता प्रदीप की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी, जिनका शव बड़ौत में मिला था। परिवार में उसकी मां सुरेखा, छोटा भाई नकुल और दादा जगदीश हैं। वहीं उसकी दो बहनों मनीषा और स्वाति की शादी हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed