Baghpat: डीएम ले रहीं थी बैठक, हॉल में घुसा ‘मटरू’, सीधा कुर्सी पर जाकर बैठा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बागपत में डीएम अस्मिता लाल की मीटिंग के दौरान ‘मटरू’ नाम का लंगूर अचानक मीटिंग हॉल में घुस गया और कुर्सी पर जाकर बैठ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विस्तार
बागपत कलेक्ट्रेट में उस समय अजीब स्थिति बन गई जब डीएम अस्मिता लाल की मीटिंग के दौरान अचानक एक लंगूर मीटिंग हॉल में घुस आया। ‘मटरू’ नाम से पहचाना जाने वाला यह लंगूर सीधे टेबल के पास पहुंचकर डीएम की कुर्सी पर जाकर बैठ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि जैसे ही लंगूर मीटिंग हॉल में पहुंचा, डीएम अपनी सीट छोड़कर खड़ी हो गईं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मीटिंग में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भी हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: Baghpat: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े हेड्रा से टकराई बाइक, एक युवक की मौत
मीटिंग हॉल में घुसकर कुर्सी पर बैठ गया लंगूर
जानकारी के मुताबिक, कलेक्ट्रेट में चल रही मीटिंग के दौरान ‘मटरू’ नाम का लंगूर अचानक अंदर आ गया। वह सीधे डीएम की टेबल के पास पहुंचा और कुर्सी पर बैठ गया।
यह देखकर मीटिंग में मौजूद लोग पहले तो चौंक गए। इसके बाद कर्मचारियों ने उसे मीटिंग हॉल से बाहर निकालने की कोशिश की। कुछ देर की मशक्कत के बाद लंगूर को बाहर किया जा सका।
स्थानीय लोगों के मुताबिक ‘मटरू’ लंगूर कलेक्ट्रेट परिसर में अक्सर दिखाई देता रहता है। वह कई बार दफ्तरों और आसपास के इलाकों में भी पहुंच जाता है।
हालांकि इस बार उसका सीधे मीटिंग हॉल में घुस जाना चर्चा का विषय बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
