{"_id":"69df04816e19e88be70aa70f","slug":"major-tragedy-in-punjab-bus-carrying-devotees-overturns-in-fatehgarh-sahib-many-died-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में भीषण हादसा: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, सात की माैत; आनंदपुर साहिब से लाैट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में भीषण हादसा: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, सात की माैत; आनंदपुर साहिब से लाैट रहे थे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार
देर रात हुए हादसे में लगभग 15 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।
फतेहगढ़ साहिब से हादसा
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे में सात छह लोगों की माैत हो गई है।
एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि चुन्नी मरांडा रोड पर एक हादसा हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बस पलटी हुई थी। घायलों को अस्पताल भेजा गया। 1-2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उन्हें भी अस्पताल भेजा गया। कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है। बस में लगभग 35 लोग सवार थे, जो मेन माजरी से गुरुद्वारा साहिब, फतेहगढ़ साहिब जा रहे थे... लोग बता रहे हैं कि नीचे से एक ज़ोरदार आवाज़ आई, जैसे एक्सेल टूट गया हो। इसके बाद गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। 20 लोग अस्पताल में हैं। एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई है... इसके बाद जो भी जरूरी कार्रवाई होगी, हम करेंगे।
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। गांव मैन माजरी में इस घटना से गहरा दुख है, क्योंकि एक ही गांव के कई लोगों की जान चली गई। कुछ परिवारों ने अपने एक से अधिक सदस्यों को खो दिया, जिससे माहौल बेहद गमगीन हो गया है। स्थानीय विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी ने हादसे पर शोक जताया है।
उन्होंने भगवान से दिवंगत हुए श्रद्धालुओं की आत्मिक शांति और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना की। एडवोकेट धामी ने कहा कि शिरोमणि कमेटी दुख की इस घड़ी में परिवारों के साथ है और पीड़ितों की हर मुमकिन मदद की जाएगी।
Trending Videos
एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि चुन्नी मरांडा रोड पर एक हादसा हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बस पलटी हुई थी। घायलों को अस्पताल भेजा गया। 1-2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उन्हें भी अस्पताल भेजा गया। कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है। बस में लगभग 35 लोग सवार थे, जो मेन माजरी से गुरुद्वारा साहिब, फतेहगढ़ साहिब जा रहे थे... लोग बता रहे हैं कि नीचे से एक ज़ोरदार आवाज़ आई, जैसे एक्सेल टूट गया हो। इसके बाद गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। 20 लोग अस्पताल में हैं। एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई है... इसके बाद जो भी जरूरी कार्रवाई होगी, हम करेंगे।
बैसाखी मेले से लाैट रहे थे श्रद्धालु
बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ साहिब से करीब 40 श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब में बैसाखी मेले गए थे। फतेहगढ़ साहिब के एसपी शुभम अग्रवाल के अनुसार घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। गांव मैन माजरी में इस घटना से गहरा दुख है, क्योंकि एक ही गांव के कई लोगों की जान चली गई। कुछ परिवारों ने अपने एक से अधिक सदस्यों को खो दिया, जिससे माहौल बेहद गमगीन हो गया है। स्थानीय विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी ने हादसे पर शोक जताया है।
एडवोकेट धामी ने हादसे पर दुख जताया
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने फतेहगढ़ साहिब में हुए हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख जताया है। एडवोकेट धामी ने कहा कि इस भयानक हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के परिवारों के लिए यह बहुत दुख की घड़ी है।उन्होंने भगवान से दिवंगत हुए श्रद्धालुओं की आत्मिक शांति और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना की। एडवोकेट धामी ने कहा कि शिरोमणि कमेटी दुख की इस घड़ी में परिवारों के साथ है और पीड़ितों की हर मुमकिन मदद की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन