NHM MP Recruitment 2020 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM MP) मध्यप्रदेश में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्तियां 3800 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अब 18 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 08 अक्तूबर, 2020 निर्धारित की गई थी। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
खुशखबर: 3800 पदों पर भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की तिथि, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये भी पढे़ं- Sarkari Naukri: ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, यहां मिलेगी सरकारी नौकरी
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) कुल 3800 पद
महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रारंभिक तिथि : 18 सितंबर, 2020
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 18 अक्तूबर, 2020
ये भी पढे़ं- Sarkari Naukri 2020: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, आवेदन का आखिरी मौका आज
आयु सीमा :
इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
ये भी पढे़ं- राज्य परिवहन में सरकारी नौकरी के मौके, नहीं देना कोई आवेदन शुल्क
शैक्षिक योग्यता :
इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता नर्सिंग क्षेत्र में बी.एससी की डिग्री होना अनिवार्य है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार NHM MP की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इस खबर में आगे दी गई अधिसूचना डाउनलोड कर उसे पढ़े। समस्त जानकारी से अवगत होकर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 18 सितंबर से 18 अक्तूबर, 2020 तक पूरा करें। ध्यान रहे की आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार कि त्रुटि न हो। पंजीकरण करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। (Apply Online)
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढे़ं- SEBI में करें सरकारी नौकरी, आवेदन करने के लिए एक और मौका
ये भी पढे़ं- Sarkari Naukri 2020: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में भर्तियां, नहीं देनी होगी कोई परीक्षा