इन राज्यों में 20 से 30 मार्च तक आयोजित होंगी सेना भर्ती रैली 2021, अभी करें आवेदन
Sarkari Naukri 2021: मार्च के महीने में आपको मिलेंगी ये नौकरियां, जानिए इनके बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नौसेना में 1159 रिक्तियों की घोषणा, 7 मार्च तक करें आवेदन
भारतीय नौसेना द्वारा भर्ती अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी नौसेना कमान में ट्रेड्समैन मेट के 1159 पदों पर भर्ती की जाएगी। 22 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन मेट भर्ती ऑनलाइन फॉर्म- 2021 भर सकते हैं। बता दें आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 मार्च, 2021 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने हेतु इस डायरेक्ट लिंक पर भी जा सकते हैं।
मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका, 25 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
ओपीएससी यानी ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आज यानी 26 फरवरी से शुरू हुई यह भर्ती प्रक्रिया 25 मार्च तक सक्रिय रहेगी। बता दें चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि देख सकते हैं।
आरवीयूएन, आरवीपीएन, जेवीवीएन, एवीवीएन और जेडीवीवीएन में हो रही है नियुक्तियां, अभी करें आवेदन
राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएन) की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना के अनुसार राजस्थान राज्य की पावर कंपनियों में असिस्टेंट, पर्सनेल ऑफिसर आदि की जरूरत है। आवेदकों की भर्ती राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएन), राजस्थान राज्य विद्युत प्रसार निगम लिमिटेड (आरवीपीएन), जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएन), अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएन) और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएन) में की जाएगी। बता दें पदानुसार आवेदन की अलग-अलग अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, जिसे अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर देख सकते हैं।
2003 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति, अभी करें आवदेन
उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन, डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की जरूरत है। इन 2003 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हो गई है। बता दें उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने चार वर्षाें के बाद यह भर्तियां निकाली हैं। इसलिए यह मौका हाथ से जाने न दें और तुरंत आवेदन करें। आवेदक इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर नौकरी से संबंधित अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं।