फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8वीं पास के लिए 2500 नौकरियां पाने का सुनहरा मौका, मिलेगी अच्छी सैलरी

Fri, 26 Feb 2021 03:43 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 26 Feb 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Tripura MTS Recruitment: Golden Job opportunity for 8th pass candidates, 12 march is the last date
नौकरियां

जॉइंट रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती मल्टी टास्किंग के इन पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी डायरेक्ट्रेट ऑफ एम्प्लॉयमेंट सर्विसेज एंड मैनपॉवर प्लानिंग (डीईएसएमपी), त्रिपुरा राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें पहले आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी, 2021 निर्धारित की गई थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 12 मार्च, 2021 कर दी गई है। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अगली स्लाइड पर जाएं। 



सरकारी नौकरियों का लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें

Sarkari Naukri 2021 Tripura MTS Recruitment: Golden Job opportunity for 8th pass candidates, 12 march is the last date
Tripura MTS Recruitment 2021 - फोटो : istock

पदों का विवरण- 

  • पद - मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), ग्रुप डी 
  • कुल पद - 2500


यह भी पढ़ें - NTPC Recruitment 2021: यहां निकली हैं 200 से ज्यादा नौकरियां, सैलरी 1 लाख से अधिक

Sarkari Naukri 2021 Tripura MTS Recruitment: Golden Job opportunity for 8th pass candidates, 12 march is the last date
Tripura MTS Recruitment 2021 - फोटो : istock

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 28 दिसंबर, 2020 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 12 मार्च, 2021

आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग को 200 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 150 रुपये निर्धारित की गई है। आवेदन एवं आवेदन शुल्क जमा करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Tripura MTS Recruitment: Golden Job opportunity for 8th pass candidates, 12 march is the last date
Tripura MTS Recruitment 2021 - फोटो : istock

अन्य जानकारियां - 

  • आयु सीमा - अभ्यर्ती की आयु 18 वर्ष से कम और 41 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु (41 वर्ष) में 5 साल की छूट दी जाएगी। 
  • शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से आठवीं कक्षा पास अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पांचवीं पास होना अनिवार्य है।
  • चयन प्रक्रिया - जारी अधिसूचना के अनुसार 85 अंकों की लिखित परीक्षा और 15 अंकों का साक्षात्कार होगा। इन दोनों के आधार पर ही अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।  
  • वेतन - चयनित अभ्यर्थियों को 1,400/- रुपए के ग्रेड-पे के साथ त्रिपुरा स्टेट पे - मैट्रिक्स 2018 के तहत 13,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed