APSC Recruitment 2020 : असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने कार्यात्मक प्रबंधक / परियोजना प्रबंधक / उप निदेशक, सहायक निदेशक, सहायक अभियंता समेत कई पदों पर आवेदन निकाले हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दिए गए लिंक के माध्याम से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। उम्मीदवार 17 अगस्त, 2020 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
लोक सेवा आयोग दे रहा है नौकरी का मौका, यहां कई पदों पर चल रही हैं भर्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग - अलग निर्धारित कि गई है। जिसके लिए उम्मीदवार आगे दी गई संबंधित नोटिफिकेशन देखें।
पदों का विवरण :
पदों का नाम और पदों की संख्या :
कार्यात्मक प्रबंधक / परियोजना प्रबंधक / उप निदेशक - 21 पद
सहायक निदेशक - 12 पद
सहायक अभियंता - 04 पद
कनीय अभियंता - 12 पद
महत्वपूर्ण तिथि :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 26 जून, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 17 अगस्त, 2020
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21, 25 व 30 वर्ष और अधिकतम आयु 38, 40 व 45 वर्ष के पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले असम लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.apsc.nic.in/ पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड करें और दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 17 अगस्त, 2020 अंतिम तिथि से पहले पूरा करें। ध्यान रहे यदि आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के बाद एक प्रिंटआउट भी ले लें। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई संबंधित नोटिफिकेशन देखें।
ये भी पढ़ें : कैबिनेट सचिवालय में 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन, यहां कई पद हैं खाली
ये भी पढ़ें : AIIMS जोधपुर में हो रही हैं भर्तियां, सरकारी नौकरी पाने के लिए दें सिर्फ एक इंटरव्यू
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : स्नातकों के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, BECIL ने जारी की नोटिफिकेशन