Cabinet Secretariat, Government of India Recruitment 2020 : कैबिनेट सचिवालय में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए मौका है। कैबिनेट सचिवालय में फील्ड असिस्टेंट (जीडी) के पद पर भर्ती अधिसूचना जारी की गई हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त, 2020 को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक में मिल जाएगी जो इस खबर में आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें...
कैबिनेट सचिवालय में 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन, यहां कई पद हैं खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
फील्ड असिस्टेंट कुल 12 पद
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड या संस्थान से उच्च माध्यमिक (10 + 2) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई अधिसूचना देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 31 अगस्त, 2020
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित कि गई हैं।
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cabsec.gov.in/index.php पर या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। सभी जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 31 अगस्त, 2020 तक पूरा कर लें। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीईटी और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : उत्तराखंड: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में हो रही हैं भर्तियां, युवा 17 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : लोक सेवा आयोग में चल रही हैं भर्तियां, सहायक नगर नियोजक बनने का अब भी है मौका