Kanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने लगाया फंदा, पिता-भाई की कहासुनी के बाद उठाया खौफनाक कदम
Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के छतमरा गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिता और भाई के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवती ने दूसरे खंड में साड़ी से फंदा लगा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजपुर थाना क्षेत्र के छतमरा गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
दूसरी मंजिल पर फांसी के फंदे पर झूली युवती
स्थानीय लोगों और प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले घर में पिता और भाई के बीच किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हुई थी। इस दौरान युवती काफी तनाव में आ गई। विवाद के बाद वह मकान की दूसरी मंजिल में चली गई और कमरे के भीतर साड़ी का फंदा बनाकर उससे लटक गई। कुछ देर बाद जब परिजन ऊपर पहुंचे, तो युवती को फंदे से लटकता देख उनके होश उड़ गए।
परिजनों के बयानों पर गहराया संदेह
घटना के बाद परिजनों का रवैया भी सवालों के घेरे में आ गया है। बताया जा रहा है कि परिजन पूरे मामले को दबाने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। परिजनों द्वारा युवती के लंबे समय से बीमार होने और उसी के चलते मौत होने की बात कही जा रही है।
हालांकि, घटना के वक्त घर में हुई कहासुनी और मौके की परिस्थितियों को देखते हुए मामला पूरी तरह संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।