CRPF Recruitment 2020 - केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां ग्रुप बी और ग्रुप सी नॉन – मिनिस्ट्रियल, नॉन – गजेटेड और कॉम्बैटाइज्ड पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर कि जाएंगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे सिर्फ 31 अगस्त, 2020 तक ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
10वीं से लेकर ग्रेजुएशन किए हुए युवाओं को CRPF दे रहा है नौकरी का मौका, जानें कब है अंतिम तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैक्षिक योग्यताः
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से मैट्रिकुलेशन के लेकर ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को पढ़ें।
पदों का विवरणः
पदों का नामः
इंस्पेक्टर (डायटीशियन), सब-इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स), सब-इंस्पेक्टर (रेडियोग्राफर), सहायक उप-निरीक्षक समेत अन्य पद
पदों की संख्या: कुल 789 पद
आयु सीमाः
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 23, 25 व 30 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित है।
महत्वपूर्ण तिथिः
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 20 जुलाई, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 31 अगस्त, 2020
आवेदन प्रक्रियाः
उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।ध्यान रहे कि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट / स्क्रीनिंग ऑफ डॉक्यूमेंट्स और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को पढ़ें।
ये भी पढ़ें : SBI: भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी पाने का मौका, आवेदन करने के लिए बस एक दिन बाकी
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : संघ लोक सेवा आयोग ने मांगे हैं आवेदन, 30 जुलाई है अंतिम तिथि
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।