{"_id":"6a822ac70c78ae7fd6000188","slug":"idol-of-lord-jhulelal-installed-with-reverence-prayers-and-rituals-to-be-performed-at-the-temple-over-nine-days-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1420041-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिंधी समाज का झूलेलाल नवरात्र शुरू, प्रतिमा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिंधी समाज का झूलेलाल नवरात्र शुरू, प्रतिमा स्थापित
Mon, 17 Aug 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आस्था के साथ स्थापित हुई भगवान झूलेलाल की प्रतिमा, मंदिर में रहकर नौ दिन करेंगे पूजा-अर्चना
- 25 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, विसर्जन के साथ मनेगा झूलेलाल महोत्सव
गोरखपुर। सिंधी समाज की ओर से झूलेलाल नवरात्र रविवार से शुरू हो गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर भगवान झूलेलाल की प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापना की गई।
जटाशंकर में नितिन मृगवानी, बैंक रोड में नरेश कर्मचंदानी, विकास नगर में शरद लखमानी और गोरखनाथ में सुखदेव की ओर से प्रतिमा स्थापना की गई। प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही श्रद्धालुओं में उत्साह और मंदिरों में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। सिंधी समाज के लोगों के अनुसार नवरात्र के नौ दिनों तक श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना करेंगे। कई श्रद्धालु मंदिर परिसर में निवास कर प्रतिदिन आरती, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे।
इस दौरान भगवान झूलेलाल की विशेष पूजा-अर्चना कर समाज, शहर और देश में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की जाएगी। सिंधी समाज के महामंत्री देवा केसवानी ने बताया कि नौ दिनों की पूजा-अर्चना के बाद 25 अगस्त को झूलेलाल महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से भगवान झूलेलाल की प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद श्रद्धालु विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे।
विज्ञापन
युवा सिंधी समाज के उपाध्यक्ष विक्की कुकरेजा ने बताया कि नौ दिनों तक समाज भगवान झूलेलाल की भक्ति में और भी सराबोर रहता है। कार्यक्रम में नरेश बजाज, कमल मांझानी समेत सिंधी समाज के कई लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।