फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wrestlers will vie for the titles of Uttar Pradesh Kesari, Uttar Pradesh Kumar, and Uttar Pradesh Veer Abhimanyu.

Gorakhpur News: नागपंचमी पर कुश्ती खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे सीएम योगी

Mon, 17 Aug 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers will vie for the titles of Uttar Pradesh Kesari, Uttar Pradesh Kumar, and Uttar Pradesh Veer Abhimanyu.
उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार और उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु खिताब के लिए दांव लगाएंगे पहलवान
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर परिसर में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आज होगा समापन



गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को अपराह्न तीन बजे आएंगे। वे नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। सोमवार को इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार और उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु के खिताबी मुकाबले होंगे।

नागपंचमी के उपलक्ष्य में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का रविवार को गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में तीन सौ से अधिक पहलवान प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस प्रतियोगिता का स्वरूप पिछले कुछ वर्षों से प्रदेश स्तरीय कर दिया गया है। प्रदेश के खेल विभाग और जिला कुश्ती संघ की तरफ से इस प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों में लाखों रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

-
तीन खिताबों के विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार
तीनों खिताबों के विजेताओं को क्रमशः 1.01 लाख रुपये, उप विजेताओं को 51 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले दो-दो पहलवानों को 25 हजार रुपये का पुरस्कार मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त होगा। इसके साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी पहलवानों को प्रत्येक कुश्ती पर 500-500 रुपये की नकद राशि भी दी जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आवास, भोजन, आने-जाने का किराया एवं व्यय के भुगतान की व्यवस्था भी खेल विभाग के नियमों के अनुसार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed