फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Minister-in-charge hoisted the flag at the Baba Gambhirnath Auditorium and honored the family members of freedom fighters.

जाति, पंथ और क्षेत्रवाद पर समाज को बांटने वाली ताकतों के बहकावे में न आएं : स्वतंत्रदेव सिंह

Mon, 17 Aug 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 17 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The Minister-in-charge hoisted the flag at the Baba Gambhirnath Auditorium and honored the family members of freedom fighters.
- बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में ध्वजारोहण कर प्रभारी मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन को किया सम्मानित
विज्ञापन


गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वर्ष 2047 तक विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सभी को जाति, पंथ और क्षेत्रवाद के भाव से ऊपर उठकर केवल देश व प्रदेश के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को विभाजित करने वाली ताकतों के बहकावे में न आएं।
स्कूलों के बच्चों ने गीत, नृत्य, समूहगान एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों से देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों के परिजन, भूतपूर्व सैनिकों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया को एक नई दिशा दिखा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विगत नौ वर्षों में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व कार्य किए गए। डीएम दीपक मीणा एवं एसएसपी डॉ कौस्तुभ ने उपस्थित लोगों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed