{"_id":"6a822c3a76dd3664f309a320","slug":"the-event-commenced-with-the-aarti-of-jhulelal-competitions-were-held-across-various-age-groups-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1419394-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधी समाज : राजेंद्र नगर में खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों की दौड़ ने मनमोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंधी समाज : राजेंद्र नगर में खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों की दौड़ ने मनमोहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- झूलेलाल की आरती से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, विभिन्न आयु वर्गों में हुईं प्रतियोगिताएं
गोरखपुर। राजेंद्र नगर स्थित बीआरडी स्पोर्ट्स में जीएसएफएफ कमेटी की ओर से विभिन्न आयु वर्गों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों की दौड़ ने सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत झूलेलाल की आरती से हुई। मुख्य अतिथि लक्ष्मी सत्संग भवन की माया ने विधिवत आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं का मैच, बुजुर्गों का मैच, महिलाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता और बच्चों की दौड़ सहित विभिन्न खेल आयोजित किए गए। सभी वर्गों के प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। बच्चों की दौड़ ने दर्शकों का विशेष रूप से ध्यान खींचा। महिलाओं और बुजुर्गों की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ ही समाज में आपसी भाईचारा और एकता मजबूत करते हैं। साथ ही बच्चों और नई पीढ़ी में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित सदस्यों और प्रतिभागियों ने जीएसएफएफ कमेटी का आभार जताया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर जीएसएफएफ के अध्यक्ष जतिन मिरगवानी, महामंत्री नवीन बजाज सहित कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।