{"_id":"6a822aadcb634fd081059d7c","slug":"dumper-truck-hits-motorcycle-one-dead-brothers-critically-injured-agra-news-c-364-1-ag11019-133012-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, सगे भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, सगे भाई गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। दिल्ली हाईवे के सुल्तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर पर शनिवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर घायल हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा और शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हादसा शनिवार शाम 6:15 बजे हुआ। एत्मादपुर के धौर्रा के गांव नगला सिरस निवासी ओमवीर और गांव के ही राजेश कुमार शहर में मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। राजेश के भाई संतोष भी साथ लौटने के लिए सुल्तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर पर दोनों का इंतजार कर रहे थे। बाइक राजेश चला रहे थे। संतोष को देखते ही उन्होंने फ्लाईओवर पर बाइक रोकी।
तभी पीछे से आ रहे डंपर ने तीनों को चपेट में ले लिया। संतोष और राजेश छिटक कर दूर गिरे। ओमवीर डंपर के बोनट के नीचे फंसने से दूर तक घिसट गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक डंपर लेकर भाग गया। मौके पर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर थाना न्यू आगरा पुलिस पहुंची। घायल राजेश और संतोष कुमार को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत अमिषा ने बताया कि पुलिस ने पीछा कर डंपर को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।