{"_id":"6a822a8957fc9296920eee08","slug":"it-was-the-commission-agents-driver-who-along-with-the-father-committed-the-theft-of-55-lakh-agra-news-c-25-1-agr1034-1135103-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आढ़ती के चालक ने ही पिता के साथ मिलकर की थी 55 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आढ़ती के चालक ने ही पिता के साथ मिलकर की थी 55 लाख की चोरी
विज्ञापन
चालक शिशुपाल और उसके पिता वीरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सिकंदरा स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में आढ़त से हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया। आढ़ती के चालक ने अपने पिता के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने शनिवार को चालक शिशुपाल और उसके पिता वीरू को गिरफ्तार कर उनसे 40.25 लाख रुपये बरामद किए।
मथुरा निवासी हाजी नसीम की आढ़त में आंध्र प्रदेश से माल आता है। यहां रोजाना लाखों रुपये का लेन-देन होता है और 100 कर्मचारी काम करते हैं। आढ़त कारोबारी हाजी नसीम 31 जुलाई को आढ़त बंद कर 1 अगस्त को हैदराबाद चले गए थे। उन्होंने चालक शिशुपाल को एक दिन पहले ही बता दिया था कि वे पांच दिन बाद लौटेंगे। यह भी बताया था कि आढ़त बंद रहेगी।
शिशुपाल को पता था कि आढ़त में लाखों की रकम रखी रहती है। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने चोरी की योजना बनाई। 31 जुलाई की रात शिशुपाल अपने पिता वीरू के साथ ऑटो लेकर मंडी पहुंचा। वे खेत के रास्ते मंडी में घुसे और दुकान के पीछे का जंगला उखाड़ दिया। उन्होंने एक बैग में 55 लाख रुपये की रकम भरी और वहां से भाग गए।
विज्ञापन
6 अगस्त को आढ़ती लौटे तो शिशुपाल उन्हें हवाई अड्डे लेने भी पहुंचा। चोरी का पता चलने पर कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि कारोबारी ने शुरुआत में 1 करोड़ रुपये की चोरी बताई थी। पूछताछ में पता चला कि शिशुपाल ही बैंक में रकम जमा करने जाता था। पुलिस ने शिशुपाल के कॉल विवरण और लोकेशन की जांच की। घटना वाली रात उसकी लोकेशन मंडी की पाई गई। फरह टोल की फुटेज में भी उसकी गतिविधियां कैद हुईं।
चोरी की रकम से खरीदा आईफोन
शिशुपाल ने चोरी की रकम से आईफोन खरीदा था। उस पर पुलिस का शक गहराने से वह भाग निकला था। पुलिस ने 14 अगस्त की रात शिशुपाल और उसके पिता वीरू को जऊपुरा गांव के पास से गिरफ्तार किया। उनसे 40.25 लाख रुपये, एक आईफोन, एक थैला, एक ब्रीफकेस और एक ऑटो भी बरामद हुआ। बाकी रकम खर्च हो चुकी थी और उसे बरामद नहीं किया जा सका।