फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NCTE Delhi 2020: दिल्ली में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी के मौके, 19 सितंबर तक करा लें आवेदन

Thu, 10 Sep 2020 12:03 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 10 Sep 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
sarkari naukri delhi ncte recruitment 2020 govt jobs for stenographer LDC apply here now
सरकारी नौकरी: एनसीटीई भर्ती 2020

NCTE Delhi Recruitment 2020: नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। एनसीटीई ने बारहवीं पास से लेकर स्नातक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन मांगे हैं। यहां स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, स्टेनोग्राफर ग्रेड डी, लोअर डिविजनल क्लर्क से लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटर तक कई पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं। आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर,2020 निर्धारित की गई है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे।  नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे- जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। आइए इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं..

 

sarkari naukri delhi ncte recruitment 2020 govt jobs for stenographer LDC apply here now

महत्वपूर्ण तिथियां -

  •  ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 20 अगस्त, 2020
  •  ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 19 सितंबर, 2020
  •  ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि –19 सितंबर, 2020
sarkari naukri delhi ncte recruitment 2020 govt jobs for stenographer LDC apply here now
पदों का विवरण- 
  • असिस्टेंट - 03 पद
  • स्टेनोग्राफर सी - 03 पद
  • स्टेनोग्राफर डी - 06 पद
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) - 01 पद
  • लॉअर डिविजन क्लर्क - 05 पद


आयु सीमा -
इन पदों पर उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु और अधिकतम आयु अलग-अलग निर्धारित की गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे दिए गए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके देखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sarkari naukri delhi ncte recruitment 2020 govt jobs for stenographer LDC apply here now

शैक्षणिक योग्यता –  
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा होनी अनिवार्य है। इसके अलावा असिस्टेंट के पदों पर आवेदन के लिए एक उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। 

ऐसे करें आवेदन - 
अभ्यर्थी एनसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट ncte.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आगे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
sarkari naukri delhi ncte recruitment 2020 govt jobs for stenographer LDC apply here now

आवेदन शुल्क - 
असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर सी के पदों के लिए - 

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्लयूएस - 1250 रुपये 
  • अन्य सभी उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 


अन्य सभी पदों के लिए - 

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्लयूएस - 1000 रुपये 
  • अन्य सभी उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed