Indian Postal Circle Recruitment 2020 : भारतीय डाक विभाग में 10वीं पास युवा के लिए नौकरी का बेहतरन मौका सामने आया है। जो इन पदों के लिए आवेदन करना हैं, वे डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। ये भर्तियां हरियाणा डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर होने जा रही हैं। आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार इन पदों के लिए 12 अगस्त, 2020 तक आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई अधिसूचना जरूर पढ़ लें। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
डाक विभाग में हो रही हैं भर्तियां, 10वीं पास युवाओं जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयु सीमा :
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
पंजीकरण जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 06 अगस्त, 2020 (Re-open)
पंजीकरण जमा करने की अंतिम तिथि : 12 अगस्त, 2020
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। अन्य योग्यताओं की जानकारी के लिए आगे दी गई लिंक से अधिसूचना देखें।
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या:
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) 608 पद
ऐसे करें आवेदन :
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.appost.in पर जाएं। या फिर आगे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 12 अगस्त, 2020 तक पूरा करें। ध्यान रहें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : 10वीं पास युवाओं के लिए 3262 पदों पर बपंर भर्तियां, आवेदन करने के लिए बस एक दिन बाकी
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : Army Public School में पीजीटी, टीजीटी और एलडीसी समेत अन्य पद खाली, जान लें अंतिम तिथि