NABARD Recruitment 2020 : नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां रिस्क मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर, सायबर सिक्योरिटी मैनेजर व अन्य पदों पर होने जा रही हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इस खबर में आगे दी गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
NABARD ने कई रिक्त पदों के लिए निकाली हैं भर्तियां, 23 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
पदों का नाम :
रिस्क मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर, सायबर सिक्योरिटी मैनेजर व अन्य पद
पदों की संख्या : कुल 13 पद
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निधारित कि गई है। जिसके लिए उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 07 अगस्त, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 07 अगस्त, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 23 अगस्त, 2020
कैसे करें आवेदन :
उम्मीदवार नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन दिए गए निश्चित समय में पूरा किया गया ही मान्य होगा। आवेदन करने से पहले आगे दी गई अधिसूचना जरूर पढ़ लें। सभी जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 23 अगस्त, 2020 तक पूरा करें। ध्यान रहे किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन मान्य नहीं होंगे।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन शॉटलिस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : बैंक में नौकरी पाने का सपना करें पूरा, राष्ट्रीय आवास बैंक ने युवाओं से मांगे हैं आवेदन
नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : AIIMS ने निकाली 3000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, 18 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन