फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth dies after falling into water filled plot Accident occurs while returning home from the factory in delhi

प्लॉट में भरे पानी में गिरने से युवक की मौत: फैक्टरी से घर लौटते समय हादसा, जानें परिजनों को कैसे मिली जानकारी

Sun, 16 Aug 2026 08:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Aug 2026 08:28 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली के प्रेम नगर थाना इलाके में खाली प्लॉट में भरे बारिश के पानी में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त हिमांशु पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Youth dies after falling into water filled plot Accident occurs while returning home from the factory in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी दिल्ली के प्रेम नगर थाना इलाके में खाली प्लॉट में भरे बारिश के पानी में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त हिमांशु पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हिमांशु प्रेम नगर के बृज विहार इलाके में परिवार के साथ रहता था, वह मुंडका स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह काम खत्म करने के बाद घर आ रहा था। रात करीब 11 बजे वह सड़क किनारे खाली प्लॉट में भरे पानी में गिर गया। कुछ देर बाद एक पड़ोसी ने उसे पानी में पड़े हुए देखकर घर वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

 
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बतााय कि किराड़ी इलाके में कई खाली प्लॉट में पानी भरा हुआ है, जिससे आए दिन लोगों को हादसे का शिकार होना पड़ रहा है। लोगों ने इन रास्तों पर चारदीवारी देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed