{"_id":"6a81cc4c6b97b4934a0a36db","slug":"criminal-caught-with-a-pistol-turns-out-to-be-his-wife-killer-murder-committed-due-to-suspicion-regarding-her-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पिस्टल के साथ पकड़ा गया बदमाश निकला पत्नी का हत्यारा, चरित्र शंका के चलते की थी हत्या, कई मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पिस्टल के साथ पकड़ा गया बदमाश निकला पत्नी का हत्यारा, चरित्र शंका के चलते की थी हत्या, कई मामले दर्ज
Sun, 16 Aug 2026 08:14 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 16 Aug 2026 08:14 PM IST
सार
रोहिणी जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने स्वतंत्रता दिवस से पहले पिस्टल के साथ जिस बदमाश को गिरफ्तार किया, वह अपनी पत्नी का हत्यारोपी निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहिणी जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने स्वतंत्रता दिवस से पहले पिस्टल के साथ जिस बदमाश को गिरफ्तार किया, वह अपनी पत्नी का हत्यारोपी निकला। शरवर अली उर्फ राजू अली नाम के बदमाश ने छह जून को चरित्र पर शक होने पर भलस्वा डेयरी इलाके में अपनी पत्नी की चाकू और ईंट से हमला कर हत्या कर मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
बदमाश पर एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले की एसटीएफ की टीम लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
एक सूचना पर पुलिस ने केएन काटजू मार्ग थाना इलाके से बदमाश शरवर अली को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि बदमाश पर चोरी, लूटपाट और मादक द्रव्य अधिनियम के तहत 11 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन