सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri: रेलवे, आयकर विभाग व नौसेना ने निकालीं बंपर भर्तियां, आवेदन के लिए कुछ ही दिन शेष

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 26 Sep 2021 06:23 PM IST
सार

Sarkari Naukri : अपरेंटिस, इंस्पेक्टर ऑफ इनकम टैक्स, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ और एसएससी ऑफिसर के पदों पर बंपर नौकरियां निकलीं हैं। 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां पढ़िए डिटेल्स...

विज्ञापन
Sarkari Naukri: Vacancy in Railway, Income Tax and Indian Navy, few days left for application
सरकारी नौकरियां - फोटो : Amar Ujala Graphics

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे, आयकर विभाग और नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 500 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती अपरेंटिस, इंस्पेक्टर ऑफ इनकम टैक्स, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ और एसएससी ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति करने के लिए निकाली गई है। दसवीं पास से लेकर स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। ऐसे में अभ्यर्थी यहां दी गई जानकारी जैसे आवेदन की अंतिम तिथि, पदों का विवरण, पात्रता मानदंड आदि पढ़ सकते हैं। 

Trending Videos
Sarkari Naukri: Vacancy in Railway, Income Tax and Indian Navy, few days left for application
Railway Recruitment Board

रेलवे ने 339 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, 5 अक्तूबर तक करें अप्लाई
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने नागपुर डिवीजन और वर्कशॉप मोतीबाग में अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत ट्रेड अपरेंटिस 339 पदों  के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एसईसीआर की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे एसईसीआर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्तूबर, 2021 निर्धारित की गई है। मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10 + 2 प्रणाली के तहत 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri: Vacancy in Railway, Income Tax and Indian Navy, few days left for application
income tax department - फोटो : wiki

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने निकालीं बंपर भर्तियां, अंतिम तिथि में 4 दिन शेष
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उत्तर प्रदेश (ईस्ट) रीजन के लिए इंस्पेक्टर ऑफ इनकम टैक्स, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उत्तर पूर्वी राज्यों, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू और कश्मीर, केरल में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2021 (8 अक्टूबर, 2021) निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन आयकर अधिकारी (मुख्यालय) (प्रशासन), प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय, यूपी (पूर्व), आयकर भवन, 5, अशोक मार्ग, लखनऊ - 226001 को भेज सकते हैं। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Sarkari Naukri: Vacancy in Railway, Income Tax and Indian Navy, few days left for application
indian navy - फोटो : twitter

नौसेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 5 अक्तूबर तक करें आवेदन
भारतीय नौसेना ने आईएनए एझिमाला, केरल में जून 2022 से शुरू होने वाले पाठ्यक्रम के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के अनुदान के लिए अविवाहित पात्र पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर के 181 पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  joinindiannavy.gov.in पर जाकर 5 अक्तूबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed