Supreme Court of India Recruitment 2020: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में नौकरी करने का सुनहरा मौका सामने आया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो यहां नौकरी करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रिक्त पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 06 नवंबर, 2020 निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
Supreme Court Vacancy 2020: करना चाहते हैं सुप्रीम कोर्ट में नौकरी, ये है शानदार मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
- ब्रांच ऑफिसर (नेटवर्क एमिनिस्ट्रेटर) - 01 पद
- ब्रांच ऑफिसर (वेब सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर) - 01 पद
- ब्रांच ऑफिसर (डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर) - 02 पद
- जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (हार्डवेयर मेंटेनेंस) - 03 पद
ये भी पढे़ं- घर से काम करके ऊब गए हैं तो जाइए इस थीम पार्क में
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 06 नवंबर, 2020
आयु सीमा :
उम्मीदवार के लिए जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर आयु सीमा 18 वर्ष से 30 तक और ब्रांच ऑफिसर के सभी पदों पर 30 वर्ष से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
ये भी पढे़ं- Sarkari Naukri: जॉब की तीन बड़ी खबरें, जहां आप तुरंत कर सकते हैं आवेदन
- शैक्षणिक योग्यता - इन पदों पर उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर बीई या बीटेक (BE/BTech), या फिर कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स (MSc Computer Science) की डिग्री होना अनिवार्य है।
- ऐसे करें आवेदन - इन पदों पर ऑफलाइन आवेदन करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म नोटिफिकेशन के साथ ही जारी किया गया है। इसे आप आगे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।डाउनलोड करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकालें। फिर नोटिफिकेशन में बताए गए दिशानिर्देशों के अनुसार उसे भरकर दिए गए पते पर भेजें। पता - ब्रांच ऑफिसर (रिक्रूटमेंट सेल), सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, तिलक मार्ग, नई दिल्ली - 110001
- आवेदन शुल्क - उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
चयन प्रक्रिया -
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइम टेस्ट), एप्टीट्यूट टेस्ट (ऑब्जेक्टिव टाइप) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढे़ं- Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में सरकारी नौकरियां, जान लें पूरी आवेदन प्रक्रिया
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।