फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: धर्मेंद्र को है विंटेज कारों का शौक, आलीशान फार्म हाउस पर बिताते हैं अधिक वक्त

Wed, 08 Dec 2021 02:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 08 Dec 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
Actor Dharmendra Net Worth Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
धर्मेंद्र की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/aapkadharam

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का आज जन्मदिन हैं। फिल्म इंडस्ट्री में शोले, इज्जत, धर्म वीर, गुलामी, फूल और पत्थर, जानी दुश्मन और आए दिन बहार के जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान और फैन फॉलोइंग बनाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र के चाहने वालों की कमी नहीं हैं। पंजाब से मुंबई पहुंचा है लड़का कैसे फिल्मों में काम के लिए स्ट्रगल करते करते आज फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा सितारा बन गया, ये मेहनत करने वालों के लिए मिसाल है। धर्मेंद्र की दो शादी हुईं हैं। 6 बच्चें हैं। उनका लगभग पूरा परिवार स्टारडम से जुड़ा है। धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी दिओल और बाॅबी दिओल फिल्मों में हैं। बेटी ईशा फिल्मों में आ चुकी हैं और पत्नी रेखा भी इंडस्ट्री की ड्रीम कही जाती हैं। जिंदादिल धर्मेंद्र कई मौकों पर अपनी पहली फिल्म, पहली कमाई के बारे में बता चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र की अब कितनी इनकम है? एक्टर धर्मेंद्र किस बंगले में रहते हैं? उनकी लाइफस्टाइल, कार, नेट वर्थ और इनकम का जरिया क्या है? चलिए जानते हैं धर्मेंद्र की लाइफस्टाइल के बारे में। 

Actor Dharmendra Net Worth Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
धर्मेंद्र की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/aapkadharam

धर्मेंद्र की नेट वर्थ 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता धर्मेंद्र की कुल संपत्ति लगभग 70 मिलियन डॉलर बताई गई है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 513 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
 

Actor Dharmendra Net Worth Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
धर्मेंद्र की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/aapkadharam

धर्मेंद्र की कमाई का जरीया

अभिनेता धर्मेंद्र वैसे तो नई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। अपने, यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों में उन्हें देखा जा चुका है। फिल्मों और एड से कमाई के अलावा धर्मेंद्र का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम विजयता फिल्म्स है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र की सालाना कमाई 12 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Dharmendra Net Worth Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
धर्मेंद्र की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/aapkadharam

धर्मेंद्र का आलीशान बंगला 

धर्मेंद्र को अपना अधिकतर समय फार्म हाउस पर बिताना पसंद है। अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के जुहू में एक बंगले में रहते हैं। हालांकि लोनावाला में स्थित एक आलीशान फार्म हाउस के मालिक भी हैं।

 

विज्ञापन
Actor Dharmendra Net Worth Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
धर्मेंद्र की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/aapkadharam

कार कलेक्शन 


धर्मेंद्र के लिए कहा जाता है कि उन्हें विंटेज कारों का शौक हैं। उनके पास दो गाड़ियां हैं। मर्सिडीज बेंज एस एल 500 और रेंज रोवर एवोक उनके कार कलेक्शन में शामिल हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed