भारत में सुंदरता के लिए ऐश्वर्या राय की मिसाल दी जाती है। बॉलीवुड में एक छत्र राज करने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन, मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड जैसे खिताब को अपने नाम कर चुकी हैं। आज के सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल में हम जानेंगे ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में। अपने अभिनय और अदाकारी के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन की जिंदगी किसी महारानी से कम नहीं है। ऐश्वर्या राय को तमाम तरह के किरदारों में लोगों ने खूब पसंद किया है। साल 1994 में मिस वर्ल्ड खिताब जीतकर उन्होंने साबित कर दिया था कि आने वाले कई दशकों तक लोग उनकी सुंदरता की मिसाल देते रहेंगे।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: लग्जरी गाड़ियां, घर और करोड़ों की संपत्ति, जानिए बच्चन परिवार के बहू के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितनी है कुल संपत्ति?
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ऐश्वर्या राय की जिंदगी किसी महारानी से कम नहीं है। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। रिपोर्टस बताते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन की कुल संपत्ति 31 मिलियन डॉलर के करीब की हो सकती है। भारतीय रुपये में इसकी कीमत करीब 227 करोड़ बताई जाती है। फिलहाल मिसेज बच्चन फिल्मों में कम नजर आ रही हैं।
विज्ञापनों से कमाती है करोड़ों
वैसे तो लंबे समय से ऐश्वर्या राय बच्चन बड़े पर्दे से दूर है, हालांकि विज्ञापनों के माध्यम से वह सालाना करोड़ों की कमाई करती हैं। साल 2108 में ऐश्वर्या राय फन्ने खां मूवी में बड़े पर्दे पर दिखी थीं।
लग्जरी गाड़ियां और घर
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ऐश्वर्या राय को लग्जरी गाड़ियों का बहुत शौक है। मर्सिडीज बेंज और ऑडी जैसी कई महंगी कारें उनके कलेक्शन में है। ऐश्वर्या राय बच्चन वैसे तो मुंबई में रहती है, उनका दुबई में भी एक घर है। बताया जाता है कि दुबई के घर में तमाम तरह की लग्जरी चीजें मौजूद हैं, इसकी कीमत कई करोड़ की बताई जाती है।
ऐश्वर्या राय बच्चन की सुंदरता और अभिनय को कोई तोड़ नहीं है। साल 1997 में तमिल और बॉलीवुड दोनों ही फिल्मों में उनका डेब्यू हुआ। उनकी पहली फिल्म ''...और प्यार हो गया'' थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की, जिसमें देवदास, जोधा अकबर, हम दिल दे चुके सनम, मोहब्बतें, दिल का रिश्ता, सरबजीत और ओम शांति ओम को लोगों ने खूब पसंद किया।