बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन फिल्म इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में से हैं। सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दिग्गज सितारों में अजय का नाम आता है। एक्शन फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अजय देवगन ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में दमदार अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बना ली। इसके बाद अजय ने कॉमेडी फिल्मों की ओर रुख किया है। गोलमाल सीरीज में अजय देवगन ने अपनी एक्टिंग से लोगों को हंसा कर लोटपोट कर दिया। अजय देवगन के पिता भी इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। वहीं उनकी पत्नी काजोल भी इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्रियों में शामिल हैं। इन दिनों अजय देवगन अपनी दो फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म आरआरआर में अजय देवगन का कैमियो रोल है तो वहीं आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी में भी अजय देवगन एक डाॅन की भूमिका में हैं। इन दोनों फिल्मों के लिए उन्होंने मोटी रकम ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी कुल संपत्ति कितनी है? अजय देवगन एक फिल्म से कितना कमाते हैं? अजय देवगन का घर और कार कलेक्शन कैसा है? चलिए जानते हैं अजय देवगन की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।
Ajay Devgan Net Worth: अजय देवगन की कुल संपत्ति है कितनी, जानिए एक्टर के शौक और खर्च
अजय देवगन की नेटवर्थ
एक्टर अजय देवगन की कुल कमाई 40 मिलियन डॉलर है यानी भारतीय करंसी में अजय देवगन के पास 295 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्में और ब्रांड एंडोमेंट है। अपने अभिनय की फीस के साथ ही अजय देवगन फिल्मों में होने वाले प्रॉफिट में भी हिस्सेदारी लेते हैं। अजय देवगन सबसे अधिक आयकर देने वाले अभिनेताओं में भी शामिल हैं।
अजय देवगन की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता अजय देवगन एक फिल्म के लिए 30 से 50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने कैमियो रोल के लिए अजय ने 11 करोड़ रुपये लिए। जबकि राजामौली की आरआरआर में कैमियो रोल के लिए अजय देवगन ने 25 करोड़ रुपये फीस ली है। इन दोनों ही फिल्मों में उनका रोल कुछ मिनटों का ही है। अजय सालाना 25 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेते हैं, जबकि महीने में दो करोड़ से ज्यादा कमा लेते हैं।
अजय देवगन का आलीशान घर
काजोल और अपने बच्चों संग अजय देवगन मुंबई में रहते हैं। यहां उनके दो लग्जरी घर हैं। जिसमें जुहू में अजय देवगन का एक फ्लैट और मालगाड़ी रोड़ पर एक आलीशान बंगला है। इन दोनों घरों की कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
अजय देवगन की कार कलेक्शन
अजय देवगन को फिल्मों में बड़ी बड़ी गाड़ियों को ब्लास्ट करते या उनके साथ स्टंट करते तो देखा होगा लेकिन उनकी खुद की गाड़ियों का कलेक्शन भी काफी बड़ा और शानदार है। उनकी लग्जरी कारों में टोयोटा सलीका, बीएमडब्ल्यू, फरारी और मैसेराटी क्वाट्रोपोर्टे शामिल हैं।