सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: सारा अली खान की मां हैं करोड़ों की मालकिन, जानिए अमृता सिंह की नेटवर्थ

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 09 Feb 2022 01:44 PM IST
विज्ञापन
Amrita Singh net worth 2022 income house car collection celebrity lifestyle
अमृता सिंह की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram

बाॅलीवुड अभिनेत्री और सैफ अली खान पटौदी की पहली पत्नी अमृता सिंह का आज जन्मदिन है। अमृता सिंह अपने दौर की बड़ी अभिनेत्रियों में शामिल थीं। हालांकि अब वह फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों अमृता सिंह की तरह ही एक्टिंग में अपना लोहा मनवा रही हैं। अमृता सिंह के सफल करियर, फिल्मों और लव लाइफ के बारे में तो सब जानते होंगे। 9 फरवरी, 1958 को एक संपन्न परिवार जन्मी अमृता सिंह की मां रुखसाना सुल्ताना अपने समय में युवा कांग्रेस की बड़ी नेता थीं। वहीं पिता पंजाबी थे। 1983 में उन्होंने बेताब फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी। जब अमृता अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं, तब उनकी मुलाकात इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे सैफ अली खान से हुई, जो उनके 12 साल छोटे थे। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और बात शादी तक पहुंच गई। साल 2004 में दोनों अलग हो गए। उस समय अमृता सिंह के दो बच्चे भी थे। पटौदी खान की बहु रह चुकी और दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी अमृता सिंह आज कितनी लग्जरी लाइफ जीती हैं, ये उनके फैंस जानना चाहते होंगे। अमृता सिंह आज कितने करोड़ की मालकिन हैं, उनके लाइफस्टाइल के बारे में जरूर जान लीजिए।

Trending Videos
Amrita Singh net worth 2022 income house car collection celebrity lifestyle
अमृता सिंह की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram

अमृता सिंह की नेटवर्थ

अमृता सिंह 90 के दशक की दिग्गज अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमृता सिंह की कुल संपत्ति लगभग 15 मिलियन डॉलर है। उनको आखिरी बार साल 2019 में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' में देखा गया था। इसके पहले वह अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की 2 स्टेट्स में भी नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amrita Singh net worth 2022 income house car collection celebrity lifestyle
अमृता सिंह की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram

अमृता सिंह की कमाई

एक्ट्रेस अमृता सिंह की कमाई का मुख्य जरिया फिल्में हैं। इसके अलावा वह टेलीविजन, ब्रांड, विज्ञापन और अन्य माध्यमों से भी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमृता महीने में 20 लाख रुपये से ज्यादा कमा लेती हैं।

Amrita Singh net worth 2022 income house car collection celebrity lifestyle
अमृता सिंह की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram

अमृता सिंह का घर

अमृता सिंह के पास मुम्बई में एक आलीशान बंगला है। साथ ही उनके पास एक तीन करोड़ का घर और फार्म हाउस भी है, जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Amrita Singh net worth 2022 income house car collection celebrity lifestyle
अमृता सिंह की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram

अमृता सिंह का कार कलेक्शन

एक्ट्रेस की कार कलेक्शन के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। उनके पास एक बीएमडब्ल्यू कार है। इसके अलावा उनकी बेटी सारा अली खान अमृता के साथ रहती हैं। सारा अली खान के पास अच्छा कार कलेक्शन है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed