टीवी की फेमस बहु अंकिता लोखंडे शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सीरियल पवित्र रिश्ता से घर-घर में पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे का आज जन्मदिन है। अंकिता मणिकर्णिका और बागी जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। अपनी एक्टिंग से अंकिता ने हर किसी को इम्प्रेस किया। अंकिता लोखंडे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपनी खूबसूरत फोटो के जरिये तो कभी अपने बॉयफ्रेंड और शादी के कारण। हाल ही में अंकिता ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी कर ली। दोनों की शादी की रस्मों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता को उनके पति विक्की जैन ने शादी के तोहफे में मालदीव में एक घर गिफ्ट किया है। अंकिता लोखंडे भले ही टीवी से फिल्मों में आई हों और अभी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही हों लेकिन उनकी लाइफस्टाइल सिनेमा की किसी बड़ी अभिनेत्रियों से कम नहीं है। चलिए जानते हैं कि अंकिता लोखंडे की नेट वर्थ क्या है, कितना लग्जरी लाइफ जीती हैं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: मालदीव में विला से मुंबई में लग्जरी फ्लैट तक, जानिए अंकिता लोखंडे के पास है कितनी संपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता लोखंडे की नेट वर्थ
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से फेमस हुई हैं। पांच साल इस सीरियल में काम करने के बाद अंकिता ने कई अन्य टीवी शो में हिस्सा लिया, इसमें झलक दिखला जा और कपिल शर्मा का काॅमेडी नाइट भी शामिल है। इसके अलावा फिल्म मणिकर्णिका और बागी 3 में भी अंकिता काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता की नेट वर्थ 3 मिलियन डॉलर है। भारतीय पैसों में 22 करोड़ रुपये की नेट वर्थ है।
अंकिता लोखंडे की आय
अंकिता लोखंडे पवित्र रिश्ता के एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये चार्ज करती थीं। वहीं फिल्म मणिकर्णिका के लिए उन्हें लगभग 2-3 करोड़ रुपये दिए गए थे। अंकिता सीरियल के एक एपिसोड के लिए डेढ़ लाख रुपये तक लेती हैं।
अंकिता लोखंडे का घर
वैसे तो अंकिता अपने परिवार के साथ मुंबई के एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहती हैं। वह अपने पूरे परिवार के साथ इस घर में सालों से रह रही हैं। हालांकि शादी के बाद अंकिता पति विक्की जैन के साथ मुंबई के ही 8 बीएचके घर में शिफ्ट होंगे। कपल ने ये घर अपनी शादी के लिए खरीदा है। इसके अलावा विक्की जैन ने अंकिता को शादी के तोहफे में मालदीव में एक विला गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत 50 करोड़ बताई जा रही है। अंकिता ने भी विक्की को 8 करोड़ का एक प्राइवेट याच गिफ्ट में दिया है।
अंकिता का कार कलेक्शन
एक्टर अंकिता लोखंडे के पास करोड़ों की कार भी है। अंकिता के पास जगुआर एक्स जे है, जिसकी कीमत 1.1 करोड़ रुपये है। वहीं अंकिता के पास लगभग 1.74 करोड़ रुपये की पोर्श 718 भी है।