फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma Net Worth: फिल्मों से दूर अनुष्का शर्मा सालाना कमाती हैं करोड़ों, जानें उनकी कुल संपत्ति

Wed, 01 May 2024 03:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 01 May 2024 03:48 PM IST
सार

आइए जानते हैं कि विराट कोहली की पत्नी और बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कितनी अमीर हैं।

विज्ञापन
Anushka Sharma Net Worth 2024 Lifestyle Income House And Car Collection Anushka Sharma Birthday
Anushka Sharma - फोटो : instagram.com/anushkasharma

Anushka Sharma Net Worth 2024 : अनुष्का शर्मा आज यानी 1 मई को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। लगभग 6 साल से फिल्मों से दूर अनुष्का सुर्खियों में बनी रहती हैं। साल 2008 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का ने कई फिल्मों में दमदार अभिनय किया। उनकी कमाई दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। वह फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से मोटी कमाई कर रही हैं। अनुष्का शर्मा भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन फिर भी उनकी कुल संपत्ति में इजाफा हो रहा है। आइए जानते हैं कि विराट कोहली की पत्नी और बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कितनी अमीर हैं।

Anushka Sharma Net Worth 2024 Lifestyle Income House And Car Collection Anushka Sharma Birthday
Anushka Sharma - फोटो : instagram.com/anushkasharma

अनुष्का शर्मा कार कलेक्शन

अभिनेत्री अनुष्का के पास लग्जीरियस गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। उनके पास रेंज रोवर वोग है, जिसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये है। इसके अलावा 2 करोड़ 75 लाख की रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, 1.34 करोड़ की ऑडी क्यू8, 2.46 करोड़ की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की गाड़ियां हैं। उनकी कार कलेक्शन की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक है।

Anushka Sharma Net Worth 2024 Lifestyle Income House And Car Collection Anushka Sharma Birthday
Anushka Sharma - फोटो : instagram.com/anushkasharma

अनुष्का शर्मा का आलीशान घर

मुंबई में अनुष्का और विराट का आलीशान सी फेसिंग घर है, जिसकी कीमत लगभग 34 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनका जुहू में एक अपार्टमेंट भी है, जिसका 2.76 लाख रुपये महीने का किराया है। इसके अलावा गुड़गांव में 80 करोड़ का बंगला और अलीबाग में 19 करोड़ का फार्म हाउस भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Net Worth 2024 Lifestyle Income House And Car Collection Anushka Sharma Birthday
Anushka Sharma - फोटो : instagram.com/anushkasharma

अनुष्का शर्मा की कमाई

अभिनेत्री अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए मुनाफा कमाती हैं। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी मोटी कमाई होती है। अनुष्का एक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं एक विज्ञापन के लिए 3 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करती हैं।

विज्ञापन
Anushka Sharma Net Worth 2024 Lifestyle Income House And Car Collection Anushka Sharma Birthday
Anushka Sharma - फोटो : instagram.com/anushkasharma

अनुष्का शर्मा की नेट वर्थ

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का खुद का प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम क्लीन स्लेट फिल्म्स है। उनके प्रोडक्शन हाउस से कई फिल्में बन चुकी हैं, जिससे अनुष्का की कुल संपत्ति में इजाफा हुआ। अभिनेत्री एक क्लोदिंग ब्रांड की मालकिन भी हैं। अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 255 करोड़ रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed