सब्सक्राइब करें

Bappi Lahiri Net Worth: बेहिसाब सोना, बंगला और गाड़ी, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं बप्पी लाहिड़ी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Feb 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
bappi lahiri death know bappi lahiri net worth luxury cars gold chain home car collection
Bappi Lahiri: नेटवर्थ - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के डिस्को किंग कहे जाने वाले संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का मंगलवार को मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया। बप्पी लाहिड़ी 80 से 90 के दशक के लोकप्रिय संगीत देने वाले संगीतकार और गायक थे। वह 69 साल के थे और लगभग पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। बीते सोमवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनका निधन हो गया। बप्पी लाहिड़ी को भारत का 'गोल्ड मैन' भी कहा जाता है। भारी भरकम सोने के जेवर से हमेशा लदे रहने वाले बप्पी लाहिड़ी खुद के लिए गोल्ड को लकी मानते थे। सोने के अलावा बप्पी लाहिड़ी के पास करोड़ों का बंगला और लग्जरी गाड़ियां भी थीं। अपने पीछे बप्पी लाहिड़ी बड़ी संपत्ति छोड़ कर चले गए। चलिए जानते हैं बप्पी लाहिड़ी की नेटवर्थ कितनी है।

Trending Videos
bappi lahiri death know bappi lahiri net worth luxury cars gold chain home car collection
Bappi Lahiri: नेटवर्थ - फोटो : instagram

बप्पी लाहिड़ी की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संगीत के दुनिया का बड़ा नाम बप्पी लाहिड़ी की कुल कमाई 22 करोड़ रुपये है। वह फिल्मों में संगीत देते थे। प्रति एक गाने के लिए बप्पी लाहिड़ी 8 से 10 लाख रुपये की कमाते थे। उनकी सालाना कमाई दो करोड़ रुपये से ज्यादा और महीने में लगभग 20 लाख रुपये की कमाई करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bappi lahiri death know bappi lahiri net worth luxury cars gold chain home car collection
Bappi Lahiri: नेटवर्थ - फोटो : facebook
बप्पी लाहिड़ी की कमाई और सोना

बप्पी लाहिड़ी का सोना से प्यार जगजाहिर है। वह गोल्ड को अपने करियर के लिए लकी मानते थे। उन्हें सार्वजनिक जगहों पर अक्सर गोल्ड ज्वेलरी पहने देखा गया। बप्पी लाहिड़ी ने साल 2014 में भाजपा के टिकट से पश्चिम बंगाल के सीरम से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस समय अपने एफिडेविट में उन्होंने अपने पास कुल सोने की जानकारी दी थी। एफिडेविट के मुताबिक, बप्पी लाहिड़ी के पास 754 ग्राम सोना था। उस समय इस सोने की कीमत लगभग साढ़े 17 लाख रुपये से ज्यादा थी। वहीं उनकी कमाई का मुख्य जरिया संगीत था। इसके अलावा बप्पी रियलिटी टीवी शो, लाइव परफॉर्मेंस, म्यूजिक प्रोड्यूसर और एक्टिंग से कमाई करते थे।
bappi lahiri death know bappi lahiri net worth luxury cars gold chain home car collection
Bappi Lahiri: नेटवर्थ - फोटो : पीटीआई

बप्पी लाहिड़ी का आलीशान बंगला

बप्पी लाहिड़ी मुंबई में एक आलीशान घर में रहते थे, जिसे उन्होंने साल 2001 में खरीदा था। इस लग्जरी घर की कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
bappi lahiri death know bappi lahiri net worth luxury cars gold chain home car collection
Bappi Lahiri: नेटवर्थ - फोटो : अमर उजाला

बप्पी लाहिड़ी का कार कलेक्शन 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बप्पी लाहिड़ी के पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन था। उनके पास पांच गाड़ियां थीं,जिसमें ऑडी, बीएमडब्ल्यू, टेस्ला एक्स कार शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed