सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कपूर खानदान में सबसे अमीर कौन? लिस्ट में करीना-रणबीर के साथ इस सदस्य का भी नाम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 15 Feb 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
Raj Kapoor Family Top 5 Richest Celebrities Net Worth of Kareena Kapoor, Ranbir Kapoor Income Celebrity Lifestyle
कपूर परिवार की नेटवर्थ - फोटो : Twitter

बॉलीवुड में सबसे बड़े और अमीर परिवारों में राज कपूर परिवार का नाम शामिल है। राज कपूर खुद एक बड़े और अमीर सेलिब्रिटी रहे हैं। वहीं उनके बाद कपूर खानदान की पीढ़ियां भी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में शामिल हैं। इन दिनों कपूर परिवार से करीना कपूर खान और रणबीर कपूर टॉप सेलिब्रिटी हैं। अपने काम और हिट फिल्मों से तो उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ रखी हैं साथ ही कमाई के मामले में भी कपूर परिवार के लोग सबसे ज्यादा चार्ज करने वाले सेलिब्रिटी में शामिल हैं। आज करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान के पिता रणधीर कपूर का जन्मदिन है। राज कपूर के बाद वाली पीढ़ी में सबसे बड़े रणधीर कपूर ही हैं। इसके अलावा ऋषि कपूर के बाद उनकी पत्नी नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, लाइम लाइट से दूर रहने वाली रिद्धिमा कपूर ये सब नाम काफी चर्चा में रहते हैं। चलिए जानते हैं कि राज कपूर के परिवार में सबसे अमीर सेलिब्रिटी कौन हैं? कौन सा कपूर सेलिब्रिटी सबसे ज्यादा कमाई करता है, क्या है कपूर परिवार के सदस्यों की नेटवर्थ?

Trending Videos
Raj Kapoor Family Top 5 Richest Celebrities Net Worth of Kareena Kapoor, Ranbir Kapoor Income Celebrity Lifestyle
करीना कपूर की नेटवर्थ - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

करीना कपूर नेट वर्थ

करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री हैं। करीना कपूर परिवार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सदस्य हैं। वैसे तो करीना कपूर परिवार की बेटी और पटौदी परिवार की बहू हैं लेकिन खुद के दम पर उन्होंने 413 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बना ली है। वह सालाना 15 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kapoor Family Top 5 Richest Celebrities Net Worth of Kareena Kapoor, Ranbir Kapoor Income Celebrity Lifestyle
रणबीर कपूर की नेटवर्थ - फोटो : instagram

रणबीर कपूर नेट वर्थ

ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर के पास 322 करोड़ की संपत्ति है। वह साल में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं।

Raj Kapoor Family Top 5 Richest Celebrities Net Worth of Kareena Kapoor, Ranbir Kapoor Income Celebrity Lifestyle
करिश्मा कपूर की नेटवर्थ - फोटो : instagram/therealkarismakapoor

करिश्मा कपूर

रणधीर कपूर की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर अपने दौर की बेस्ट अभिनेत्रियों में शामिल थीं। करिश्मा का फिल्मी करियर हमेशा ही दमदार रहा। हालांकि शादी के बाद वह फिल्मों से दूर हो गईं। इसके बाद भी करिश्मा करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। करिश्मा की नेटवर्थ 12 मिलियन डॉलर है यानी लगभग 90 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।

विज्ञापन
Raj Kapoor Family Top 5 Richest Celebrities Net Worth of Kareena Kapoor, Ranbir Kapoor Income Celebrity Lifestyle
रणधीर कपूर की नेटवर्थ - फोटो : instagram

रणधीर कपूर

राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर 70 के दशक के दिग्गज अभिनेता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2020 में रणधीर कपूर की कुल संपत्ति लगभग 35 मिलियन डॉलर यानी 248 करोड़ रुपये तक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed