फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pawan Singh: लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन और मुंबई में चार फ्लैट, जानें कितनी है पवन सिंह की कुल संपत्ति

Sun, 12 May 2024 03:46 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 12 May 2024 03:46 PM IST
सार

अब बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपना नामांकन शपथ पत्र दाखिल किया है। वो इस सीट पर एनडीए उम्मीदवार पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri star pawan singh files nomination from bihar karakat Pawan Singh net worth
पवन सिंह - फोटो : instagram-Pawan Singh
Pawan Singh Net Worth: लोकसभा चुनाव की धूम यूपी से लेकर बिहार और इसके अलावा कई राज्यों में दिखाई दे रही है। इसी क्रम में अब बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपना नामांकन शपथ पत्र दाखिल किया है। वो इस सीट पर एनडीए उम्मीदवार पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। इससे पहले जब भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था तो सिंगर ने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।


अपने भोजपुरी गानों और फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाने वाले  पवन सिंह आज के समय किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लोगों पर अपनी आवाज का जादू चलाने वाले पवन सिंह ने भले ही ज्यादा पढ़ाई नहीं की है, लेकिन इसके बावजूद भोजपुरी जगत में उनका सिक्का चलता है। बात करें इनके चुनावी हलफनामे की तो अपने हलफनामे में उन्होंने बताया है कि, इन्होंने बिहार संस्कृति शिक्षा बोर्ड से साल 2004 में 10वीं की परीक्षा पास की है। अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का भी जिक्र किया है। 
 
Bhojpuri star pawan singh files nomination from bihar karakat Pawan Singh net worth
पवन सिंह - फोटो : instagram-Pawan Singh

इतनी है संपत्ति

सबसे पहले बात करें पवन सिंह की कुल संपत्ति की तो नामांकन पत्र के अनुसार सिने स्टार पवन सिंह 11.7 करोड़ के मालिक है। उनके द्वारा दिए गये आंकड़ों के अनुसार उनके पास कुल 11 करोड़ 70 लाख 50 हजार की चल और अचल संपत्ति है। 

Bhojpuri star pawan singh files nomination from bihar karakat Pawan Singh net worth
पवन सिंह - फोटो : instagram-Pawan Singh

गाड़ियों का है शौक

सिने स्टार पवन सिंह को गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास 20 लाख रुपये की एक Toyota Fortuner है। इसके अलावा करीब 25 लाख की एक Toyota Innova Hycross और करीब 95 लाख की एक रेंज रोवर कार भी है। पवन सिंह के पास कुल एक करोड़ 39 लाख 75 हजार की कीमत की गाड़ियां हैं। उनके कलेक्शन में एक स्कूटी भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri star pawan singh files nomination from bihar karakat Pawan Singh net worth
पवन सिंह - फोटो : instagram-Pawan Singh

इतनी है प्रॉपटी

बात करें इनकी प्रॉपर्टी की तो पवन सिंह के नाम पर एक फ्लैट लखनऊ में और 4 फ्लैट मुंबई में है। जिनकी कुल कीमत 5 करोड़ बताई गई है। इसके अलावा पटना और आरा में 1 करोड़ की जमीन है। पवन सिंह के पास 350 ग्राम सोना है। साथ ही वह पोखराज पत्थर की एक अंगूठी भी पहनते हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri star pawan singh files nomination from bihar karakat Pawan Singh net worth
पवन सिंह - फोटो : instagram-Pawan Singh
कर्जे का भी किया जिक्र

पवन सिंह ने अपने हलफनामे में अपने कर्जे और लोन का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि, मुंबई स्थित आईसीआईसीआई बैंक में उनके 50–50 लाख रुपए के दो लोन के नाम पर हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed