फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir-Alia Bhatt Net Worth: रणबीर-आलिया में ज्यादा कमाई किसकी? जानिए रणबेलिया की कुल संपत्ति

Tue, 17 Oct 2023 04:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 17 Oct 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
National Award 2023: Alia Bhatt Net Worth Lifestyle And  Ranbir Kapoor Networth Know Details Here in Hindi
आलिया और रणबीर की नेट वर्थ - फोटो : instagram/ranbirkapoor

रणबेलिया यानी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे चर्चित शादीशुदा कपल में शामिल हैं। दोनों जब भी साथ नजर आते हैं, फैंस और पैपराजी उनके हर मोमेंट को कैप्चर करना चाहता है। रणबीर और आलिया इन दिनों दिल्ली में हैं। आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए नेशनल अवार्ड मिल रहा है। जिसमें वह पति रणबीर कपूर के साथ पहुंची। इस मौके पर सबसे ध्यान आकर्षित किया आलिया के आउटफिट ने। आलिया भट्ट अपनी शादी का जोड़ा पहनकर नेशनल अवार्ड लेने पहुंची हैं। उन्होंने शादी की पेस्टल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसे आज एक बार फिर वह पहनकर सबके सामने नजर आईं।



आलिया भट्ट बेहद उम्दा कलाकार हैं। उनकी हर फिल्म में फैंस उनकी दमदार भूमिका को देखते और सराहना करते हैं। हालांकि रणबीर कपूर भी अपनी दमदार अभिनय क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं। जल्द ही वह फिल्म जानवर में नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। दोनों के परिवार इसी इंडस्ट्री से संबंधित है। हालांकि परिवार से अलग आलिया और रणबीर की अपनी अलग पहचान हैं। दोनों बहुत लग्जरी लाइफ के मालिक हैं। आइए जानते हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट में से कौन ज्यादा कमाई करता है, रणबीर और आलिया की नेट वर्थ कितनी है।

National Award 2023: Alia Bhatt Net Worth Lifestyle And  Ranbir Kapoor Networth Know Details Here in Hindi
आलिया और रणबीर की नेट वर्थ - फोटो : Instagram

रणबीर कपूर की कमाई

रणबीर कपूर वर्तमान में इंडस्ट्री के दिग्गज और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में शामिल है। रणबीर की कमाई का मुख्य जरिया फिल्मे, ब्रांड प्रमोशन, एंडोर्समेंट आदि है। रणबीर कपूर एक फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट से रणबीर कपूर पांच करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं।

National Award 2023: Alia Bhatt Net Worth Lifestyle And  Ranbir Kapoor Networth Know Details Here in Hindi
आलिया और रणबीर की नेट वर्थ - फोटो : instagram/aliaabhatt

आलिया भट्ट की कमाई

अभिनेत्री आलिया भट्ट सालाना 10 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया एक्टिंग, मॉडलिंग, एंडोर्समेंट आदि हैं। आलिया एक फिल्म के लिए लगभग 9 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'आरआरआर के लिए आलिया भट्ट ने 20 मिनट के रोल के लिए 9 करोड़ रुपये लिए थे। वहीं 'गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट ने 20 करोड़ रुपये चार्ज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Award 2023: Alia Bhatt Net Worth Lifestyle And  Ranbir Kapoor Networth Know Details Here in Hindi
आलिया और रणबीर की नेट वर्थ - फोटो : instagram

रणबीर कपूर का घर और कार कलेक्शन

अभिनेता रणबीर कपूर मुंबई में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। उनके घर की कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये है। उनकी रियल एस्टेट में भी कई प्राॅपर्टी हैं। बात करें रणबीर का कार कलेक्शन की तो उनके पास रोल्स रॉयस, मर्सिडीज बेंज जीएल क्लास, रेंज रोवर, लैक्रोस, बीएमडब्ल्यू एक्स6, ऑडी आरएस 7, टोयोटा लैंड क्रूजर आदि महंगी गाड़ियां हैं।

विज्ञापन
National Award 2023: Alia Bhatt Net Worth Lifestyle And  Ranbir Kapoor Networth Know Details Here in Hindi
आलिया और रणबीर की नेट वर्थ - फोटो : instagram/aliaabhatt/

आलिया भट्ट का घर और कार कलेक्शन

एक्ट्रेस आलिया भट्ट का मुंबई के जुहू में अपना खुद का फ्लैट हैं। वह 205 सिल्वर बीच अपार्टमेंट में रहती हैं। उनके घर को विकास बहल की पत्नी और मशहूर डिजाइनर ऋचा बहल ने डिजाइन किया है। वहीं उनके पास बहुत महंगा कार कलेक्शन है, जिसमें न्यू ऑडी क्यू 7, ऑडी क्यू 5, ऑडी ए 6, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, लैंड रोवर, रेंज रोवर, वोग जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed