फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 5 Wishes: नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा, अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Sat, 13 Apr 2024 01:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 13 Apr 2024 01:00 AM IST
सार

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन माता रानी के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है। 

विज्ञापन
chaitra navratri day 5 wishes quotes images mata skandamata mantra puja vidhi and wallpapers in hindi
नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता होने के कारण देवी के इस पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। आप तस्वीर में देख सकते हैं कि, सिंह पर सवार मां स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं।

वो अपनी ऊपर वाली दांयी भुजा में बाल कार्तिकेय को गोद में उठाए उठाए हुए हैं, नीचे वाली दांयी भुजा में कमल पुष्प लिए हुए हैं, ऊपर वाली बाईं भुजा से माता रानी ने जगत तारण वरद मुद्रा बना रखी है व नीचे वाली बाईं भुजा में कमल पुष्प है। उनके इस रूप को देखकर काफी शांति मिलती है।

ऐसा कहा जाता है कि, संतान संबंधी कष्टों को दूर करने के लिए माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इसके साथ ही मां स्कंदमाता की पूजा करने से ज्ञान और बुद्दि की भी प्राप्ति होती है। 

chaitra navratri day 5 wishes quotes images mata skandamata mantra puja vidhi and wallpapers in hindi
नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा - फोटो : अमर उजाला

अपनों को दें शुभकामना 

आप भी नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता का स्मरण के साथ करें। उनके बीज मंत्र का जाप और आराधना करें। इसके साथ ही अपने परिजनों और करीबियों को मां स्कंदमाता के मंत्र, श्लोक आदि को भेजकर नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामना दें।

chaitra navratri day 5 wishes quotes images mata skandamata mantra puja vidhi and wallpapers in hindi
नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा - फोटो : amar ujala

या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri day 5 wishes quotes images mata skandamata mantra puja vidhi and wallpapers in hindi
नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा - फोटो : अमर उजाला

ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:

विज्ञापन
chaitra navratri day 5 wishes quotes images mata skandamata mantra puja vidhi and wallpapers in hindi
नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा

सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed