फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली 2018: वर्किंग लोगों के लिए घर की साफ-सफाई हुई आसान, ये 5 एप्स करेंगे टेंशन दूर

Sat, 03 Nov 2018 12:27 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Diwali online cleaning services help to clean your home without any hassle
Cleaning - फोटो : file photo

वर्किंग लोग अक्सर समय की कमी के चलते घर की साफ-सफाई के लिए अपना पूरा समय नहीं निकाल पाते हैं।ऐसे में किसी त्योहार के आने पर साफ-सफाई का काम उनके लिए सबसे बड़ी उलझन का सबब बना रहता है। घर की साफ-सफाई के साथ बिना थकान महसूस करे ऑफिस मैनेज करना हर किसी के बस की बात नहीं होती।अगर आप भी वर्किंग हैं और हर त्योहार पर कुछ ऐसा ही महसूस करते हैं तो इस दिवाली टेंशन फ्री हो जाएं। सोशल मीडिया पर मौजूद ये पांच एप्स न सिर्फ आपके घर को चमकाने में आपकी मदद करेंगे बल्कि आपको तनावमुक्त भी रखेंगे। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ ऐेसे ही किफायती ऐप्स के बारे में।       

Diwali online cleaning services help to clean your home without any hassle
सफाई - फोटो : file photo
अर्बनक्लैप
सोशल मीडिया पर लोगों का सबसे पसंदीदा ऐप अर्बनक्लैप है। इस पॉपुलर ऐप के जरिए लोग घर से लेकर ऑफिस तक को बेहद कम समय में साफ-सुथरा बना सकते हैं। खास बात यह है कि साफ-सफाई के बाद आप इस ऐप की मदद से खुद को खूबसूरत बनाने यानि मेकअप, स्पा, मसाज, पॉर्लर, योगा ट्रेनर जैसी कई सुविधाएं भी ले सकती हैं।    
Diwali online cleaning services help to clean your home without any hassle
सफाई - फोटो : file photo
ब्रूमबर्ग
घर की ही नहीं आपके बाथरूम से लेकर किचन, कार्पेट, फर्नीचर, कार तक हर चीज की सफाई आप broomberg से करवा सकते हैं। इतना ही नहीं अपने घर को अपने मन पसंद रंग में पेंट करवाने के लिए तो ये साइट सबसे बेस्ट है। अपने घर की सफाई करवाने के बाद आप पेमेंट के लिए चेक, पेटीएम, कैश ऑन डिलीवरी जैसे कई ऑप्शन्स चुन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali online cleaning services help to clean your home without any hassle
cleaning - फोटो : file photo
सर्विसिजउतरा डॉट कॉम (servicesutra.com)

यह साइट  क्लीनिंग सर्विस के प्रोफेशनल्स के लिए काफी फेमस है। कम समय में बेहतरीन तरीके से साफ-सफाई करने में ये लोग काफी माहिर होते हैं और वो भी आपके बजट के अंदर । दिवाली पर अपने ऑफिस के बिजी शेड्यूल के चलते अगर आप घर की सफाई के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो अच्छा होगा आप पहले से ही इस साइट पर बुकिंग करा लें। 

विज्ञापन
Diwali online cleaning services help to clean your home without any hassle
Cleaning - फोटो : file photo
डस्टबस्टर (Dustbusterz)
डीप क्लीनिंग की बात हो या फिर मार्बल पॉलिशिंग हर तरह की साफ-सफाई आप इस ऐप की मदद से करवा सकते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed