{"_id":"5b69386d4f1c1be2588b5711","slug":"dmk-leader-karunanidhi-in-critical-condition-things-to-know-about-karunanidhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"14 साल की उम्र में छोड़ी पढ़ाई और पहुंच गए सत्ता के शिखर तक, ऐसी थी करुणानिधि की जिंदगी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
14 साल की उम्र में छोड़ी पढ़ाई और पहुंच गए सत्ता के शिखर तक, ऐसी थी करुणानिधि की जिंदगी
Tue, 07 Aug 2018 08:32 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
karunanidhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके के अध्यक्ष एम. करुणानिधि की तबीयत नाजुक बनी हुई है। जिसके चलते वह चेन्नई के कावेरी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। अस्पताल के बाहर भारी संख्या में भीड़ जुटी हैं। लोग तीन दिन से भूखे प्यासे अस्पताल के बाहर खड़े उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें महज 14 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखने वाले करुणानिधि के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें...
2 of 5
karunanidhi
14 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ करुणानिधि राजनीति के मैदान में उतर गये थे। उनकी जिंदगी में बदलाव तब आया जब 1937 में स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य किया जा रहा था तो उन्होंने ही 'हिंदी-हटाओ आंदोलन' कर इस फैसले का विरोध किया था। उन्होंने कलम की ताकत का इस्तेमाल कर हिंदी को अनिवार्य बनाए जाने के खिलाफ जमकर लिखा और यहीं से उन्हें पहचान मिली।
3 of 5
karunanidhi
हिंदी विरोध आंदोलन के बाद करुणानिधि नाटक, अखबार और फिल्मों के लिए लिखने लगे। उनकी बेहतरीन लेखन शैली को देखते हुए पेरियार और अन्नादुराई ने उन्हें पार्टी की पत्रिका 'कुदियारासु' का संपादक बना दिया। कुछ समय के बाद पेरियार और अन्नादुराई के बीच मतभेद हुआ और दोनों अलग हो गये, जिसमें करुणानिधि ने अन्नादुराई का हाथ थामा और उनके साथ जुड़ गये। इसके बाद उन्होंने कभी वापस मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
karunanidhi
60 साल के राजनीतिक करियर में करुणानिधि 5 बार मुख्यमंत्री और 12 बार विधानसभा सदस्य रहे हैं। वह जितनी बार भी चुनाव लड़े, उन्होंने हमेशा जीत दर्ज की है। प्यार से उनके समर्थक उन्हें 'कलाईनार' यानी "कला का विद्वान" कहकर बुलाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
karunanidhi
अपने जीवन में करुणानिधि ने तीन शादियां की। उनकी पहली पत्नी का नाम पद्मावती था, जिनका देहांत हो चुका है। उनकी दूसरी पत्नी दयालु अम्माल और तीसरी पत्नी रजती अम्माल हैं। तीनों पत्नियों से उनके चार बेटे और दो बेटियां हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।