सब्सक्राइब करें

पान का इस तरह से करेंगे इस्तेमाल तो गठिया ही नहीं पुरुषों की इस बीमारी में भी होगा फायदा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 12 Nov 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
5 amazing benefits of betel leaf
- फोटो : social media

खाना खाने के बाद तरोताजगी लानी हो या फिर मूड ठीक करना हो, बहुत से लोग पान खाने के आदी होते हैं। ऐसे लोग दिनभर में कई सारे पान खा जाते हैं। इसके अलावा हिंदू धर्म में पान को पूजा के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पान के बहुत से फायदे हैं। जिसकी वजह से ये कई सारी बीमारियों में आराम दिलाता है। आगे की स्लाइड में जानें पान के कितने फायदे हैं।


 
Trending Videos
5 amazing benefits of betel leaf
घाव भरने में करेगा मदद

पान का इस्तेमाल चोट को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। पान में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। चोट पर लगाने के लिए पान के पत्ते का रस निकाल कर घाव पर लगाएं और फिर इसी पत्ते से ढक कर पट्टी से बांध दें। पान का इस तरह से इस्तेमाल चोट को जल्दी भरने में मदद करेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 amazing benefits of betel leaf
जोड़ों के दर्द में आराम

शरीर के जोड़ों के दर्द में आराम के लिए पान बहुत फायदेमंद है। इसका एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को दर्द और चोट से राहत दिलाता है। घुटनों में दर्द रहता है तो बाहर से पान के रस को घुटनों के ऊपर लगाएं। ये उपाय बहुत फायदेमंद है।


 
5 amazing benefits of betel leaf
पाचन क्रिया सही रखता है

पान के पत्ते से पाचन सही रहता है। खाने के बाद अगर कोई एक पत्ता पान का खाता है तो उसके पेट में दर्द, गैस और सीने में जलन जैसी समस्याओं से राहत मिल जाएगी।


 
विज्ञापन
5 amazing benefits of betel leaf
वजन कम करने में मदद करता है

रोज एक पत्ता पान का खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसकी मदद से मेटाबॉलिज्म सिस्टम सही रहता है और खाना ठीक से पचता है। जिसकी वजह से वजन को कम करने में मदद मिलती है। पान के पत्ते को खाने से जो रस निकलता है वो शरीर में पाचक जूस को बढ़ाता है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed