{"_id":"6a55b4afa22c5b7648043bae","slug":"5-signs-of-mobile-phone-addiction-in-hindi-mobile-ke-addiction-se-kaise-bache-2026-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mobile Addiction Signs: ये 5 संकेत दिखें तो समझ लें कि आपको लग चुकी है मोबाइल की लत, जान लें इसके नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Mobile Addiction Signs: ये 5 संकेत दिखें तो समझ लें कि आपको लग चुकी है मोबाइल की लत, जान लें इसके नुकसान
Tue, 14 Jul 2026 09:43 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 14 Jul 2026 09:43 AM IST
सार
Signs of Mobile Phone Addiction: आज के समय में मोबाइल हर किसी की जरूरत है। ऐसे में कहीं आपको इसकी लत तो नहीं लग गई, यहां दिए गए लक्षणों से पहचानें।
विज्ञापन
ये 5 संकेत दिखें तो समझ लें कि आपको लग चुकी है मोबाइल की लत
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Signs of Mobile Phone Addiction: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। ऑफिस का काम हो, पढ़ाई, ऑनलाइन पेमेंट या मनोरंजन, हर काम के लिए मोबाइल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जब यही जरूरत आदत और फिर लत में बदल जाती है, तो इसका असर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर पड़ने लगता है। कई बार लोग यह समझ ही नहीं पाते कि वे मोबाइल एडिक्शन का शिकार हो चुके हैं। अगर आपमें भी नीचे बताए गए 5 संकेत नजर आने लगे हैं, तो यह सतर्क होने का समय है।
ये 5 संकेत दिखें तो समझ लें कि आपको लग चुकी है मोबाइल की लत
- फोटो : Adobe stock
1. हर कुछ मिनट में मोबाइल चेक करना
अगर बिना किसी जरूरी नोटिफिकेशन के भी आप बार-बार फोन अनलॉक करके देखते हैं, तो यह मोबाइल की लत का पहला संकेत हो सकता है। कई लोग आदतन हर कुछ मिनट में स्क्रीन देखने लगते हैं, भले ही कोई नया मैसेज या कॉल न आया हो।
अगर बिना किसी जरूरी नोटिफिकेशन के भी आप बार-बार फोन अनलॉक करके देखते हैं, तो यह मोबाइल की लत का पहला संकेत हो सकता है। कई लोग आदतन हर कुछ मिनट में स्क्रीन देखने लगते हैं, भले ही कोई नया मैसेज या कॉल न आया हो।
ये 5 संकेत दिखें तो समझ लें कि आपको लग चुकी है मोबाइल की लत
- फोटो : Adobe Stock
2. मोबाइल दूर होने पर बेचैनी महसूस होना
यदि फोन घर पर भूल जाने या कुछ देर के लिए दूर रखने पर घबराहट, बेचैनी या चिड़चिड़ापन महसूस होने लगे, तो यह मोबाइल एडिक्शन का स्पष्ट संकेत माना जाता है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
यदि फोन घर पर भूल जाने या कुछ देर के लिए दूर रखने पर घबराहट, बेचैनी या चिड़चिड़ापन महसूस होने लगे, तो यह मोबाइल एडिक्शन का स्पष्ट संकेत माना जाता है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये 5 संकेत दिखें तो समझ लें कि आपको लग चुकी है मोबाइल की लत
- फोटो : Freepik.com
3. नींद से पहले और उठते ही सबसे पहले फोन देखना
अगर आपकी सुबह की शुरुआत और रात का अंत मोबाइल स्क्रीन के साथ होता है, तो यह आदत धीरे-धीरे लत का रूप ले सकती है। देर रात तक स्क्रीन देखने से नींद की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।
अगर आपकी सुबह की शुरुआत और रात का अंत मोबाइल स्क्रीन के साथ होता है, तो यह आदत धीरे-धीरे लत का रूप ले सकती है। देर रात तक स्क्रीन देखने से नींद की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
ये 5 संकेत दिखें तो समझ लें कि आपको लग चुकी है मोबाइल की लत
- फोटो : AI
4. पढ़ाई, काम या परिवार से ज्यादा मोबाइल को समय देना
जब सोशल मीडिया, गेम्स या वीडियो देखने की वजह से पढ़ाई, ऑफिस का काम या परिवार के साथ समय बिताना प्रभावित होने लगे, तो यह गंभीर संकेत है कि मोबाइल आपकी दिनचर्या पर हावी हो चुका है।
जब सोशल मीडिया, गेम्स या वीडियो देखने की वजह से पढ़ाई, ऑफिस का काम या परिवार के साथ समय बिताना प्रभावित होने लगे, तो यह गंभीर संकेत है कि मोबाइल आपकी दिनचर्या पर हावी हो चुका है।