सब्सक्राइब करें

पीरियड्स के दौरान साधारण सी दिखने वाली ये परेशानी हो सकती है गंभीर बीमारी का संकेत, रहें सावधान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 09 Nov 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
absence of periods is a amenorrhea disease

कुछ महिलाओं को जहां मासिक धर्म बड़े ही आसानी से होता है। वहीं कुछ के लिए ये किसी भयानक सपने से कम नहीं होता है। क्योंकि बहुत सी महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके बारे में वो शायद ही किसी से कहती हों। उन्हें लगता है कि ये सब समस्याएं आम बात हैं लेकिन उन महिलाओं को ये जानने की जरूरत है कि मासिक धर्म के दौरान होने वाली किसी भी तरह की परेशानी एक बड़ी बीमारी में बदल सकती है। इसी में से एक है एमेनोरिया यानी की माहवारी के दौरान कम ब्लीडिंग का होना। तो चलिए जानें इस लक्षण से जुड़ी बीमारी और परेशानियों के  बारे में....


 
Trending Videos
absence of periods is a amenorrhea disease
एमेनोरिया और मेनोपॉज में अंतर होता है

एमेनोरिया का संबंध मासिक धर्म के कम होने या फिर उसकी अनुपस्थिति से है। किसी महिला को अगर वो गर्भवती नहीं है और लगातार तीन महीने से ज्यादा पीरियड्स न आने की शिकायत है तो इसे हल्के में न लें। इसके साथ ही अगर आपकी उम्र चालीस साल से ज्यादा है और उनके साथ भी पीरियड मिस होने की स्थिति हो रही है तो इसे मेनोपॉज समझने की भूल न करें। साथ ही इस समस्या को बांझपन से जोड़कर भी न देखें। सेहत से जुड़ी एमेनोरिया की समस्या को समझने और ध्यान देने की सख्त जरूरत है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
absence of periods is a amenorrhea disease
- फोटो : amar ujala

माहवारी कम होने के दो स्टेज है। पहला है प्राइमरी एमेनोरिया, जिसमें अगर 16 साल की उम्र तक किसी लड़की को मासिक धर्म की शुरूआत नहीं होती है तो तुरंत ही किसी डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत होती है। हांलाकि ऐसी परेशानी दस में से दो लड़कियों को होती है। क्योंकि इस तरह की बीमारी का संबंध जनन अंगों में रचनात्मक गड़बड़ी के कारण होता है। लेकिन सही समय पर उपचार के जरिए इस बीमारी को खत्म किया जा सकता है।


 
absence of periods is a amenorrhea disease

कम माहवारी होने की एक और स्टेज होती है। जिसमें उम्र के किसी पड़ाव पर माहवारी अचानक से रुक जाती है तो इसका कारण अंडरएक्टिव थायरॉइड, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी कि पीसीओएस है। कम माहवारी होने के साथ ही इस तरह  की बीमारी में कुछ और भी लक्षण शरीर में दिखते हैं। 


 
विज्ञापन
absence of periods is a amenorrhea disease

कई बार जब कम ब्लीडिंग होती है तो उसके साथ ही शरीर में इस बीमारी के और भी लक्षण नजर आते हैं। जैसे ब्रेस्ट में दूधिया डिस्चार्ज के साथ ही आकार में परिवर्तन, बालों का झड़ना, सिर में दर्द होना। वजन बढ़ना या अचानक से कम हो जाना। इसके साथ ही चेहरे पर अतिरिक्त बालों के उगने को भी एमेनोरिया के लक्षण में से एक गिना जाता है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed