फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Samwad: खुद से प्रोटीन पाउडर लेना कितना सुरक्षित, ऐसा करने से किन बीमारियों का बढ़ जाता है जोखिम?

Wed, 17 Dec 2025 08:05 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 17 Dec 2025 08:05 PM IST
सार

Effects Of Protein Supplements On Liver: प्रोटीन पाउडर का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसी विषय पर एब्सोल्यूट के फाउंडर अगम खरे ने अमर उजाला संवाद में कुछ कहा जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। साथ ही प्रोटीन पाउडर खाने के नुकसान भी जानेंगे।

विज्ञापन
amar ujala samwad haryana 2025 How safe is it to take protein powder on your own know in hindi
प्रोटीन पाउडर पर क्या बोले अगम खरे? - फोटो : Amar Ujala

Agam Khare Amar Ujala Samvad: 'हरियाणा स्वर्णिम शताब्दी की ओर' थीम पर आधारित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में स्वास्थ्य और तकनीक जगत के विशेषज्ञों ने उभरते स्वास्थ्य संकटों पर गंभीर चर्चा की। इस दौरान उजाला सिग्नस के सीईओ नितिन नाग और एब्सोल्यूट के फाउंडर अगम खरे ने आज की युवा पीढ़ी में बढ़ते सप्लीमेंट कल्चर पर चिंता जताई।



अगम खरे ने भारत में प्रोटीन की कमी और इसके प्रति लोगों के बढ़ते जुनून पर बात करते हुए कहा, 'आज भारत में हेल्थ का एक मेजर इश्यू प्रोटीन सप्लीमेंट को लेकर ही है। देश में प्रोटीन डेफिशिएंसी होने के कारण लोगों में प्रोटीन पाउडर खाने की होड़ मची है, लेकिन बिना प्रोफेशनल या डॉक्टरी परामर्श के ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए कतई सही नहीं है।'

लोग बॉडी बनाने या वजन घटाने के चक्कर में अपनी मर्जी से हाई-प्रोटीन पाउडर लेना शुरू कर देते हैं, जो शरीर के आंतरिक अंगों, विशेषकर किडनी और लिवर, पर विनाशकारी प्रभाव डाल सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जातने हैं कि इसे किस तरह के स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। 

amar ujala samwad haryana 2025 How safe is it to take protein powder on your own know in hindi
प्रोटीन पाउडर - फोटो : Adobe Stock

किडनी पर पड़ता है अतिरिक्त बोझ
जब हम बिना जरूरत के अत्यधिक प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं, तो शरीर में नाइट्रोजन अपशिष्ट का स्तर बढ़ जाता है। इन अपशिष्टों को शरीर से बाहर निकालने के लिए किडनी को दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है। लंबे समय तक ऐसा करने से किडनी की कार्यक्षमता कम होने लगती है और किडनी स्टोन या 'क्रोनिक किडनी डिजीज' का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर हमेशा सलाह देते हैं कि प्रोटीन की मात्रा शरीर की आवश्यकता और शारीरिक गतिविधि के अनुसार ही होनी चाहिए।


ये भी पढ़ें- Amar Ujala Samwad: पिज्जा-बर्गर पर क्या बोले अगम खरे? जानें लाइफस्टाइल डिजीज की नींव से हमारी थाली का कनेक्शन
amar ujala samwad haryana 2025 How safe is it to take protein powder on your own know in hindi
प्रोटीन पाउडर - फोटो : Adobe Stock
लिवर डैमेज
बाजार में मिलने वाले कई प्रोटीन पाउडर्स में छिपे हुए एडिटिव्स और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो लिवर के लिए टॉक्सिक हो सकते हैं। बिना परामर्श के इनके सेवन से लिवर में सूजन या 'नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर' जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि डाइटिशियन या किसी डॉक्टर से सलाह लेकर ही प्रोटीन पाउडर का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Health Tips: घर पर बीपी चेक करते समय अधिकतर लोग करते हैं ये गलती? डॉक्टर ने दी ये जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala samwad haryana 2025 How safe is it to take protein powder on your own know in hindi
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com
पाचन की समस्या
कई लोगों को प्रोटीन पाउडर से ब्लोटिंग (पेट फूलना), कब्ज और गंभीर एसिडिटी की शिकायत होने लगती है। हमारा पाचन तंत्र प्राकृतिक भोजन की तुलना में सिंथेटिक प्रोटीन को पचाने में अधिक संघर्ष करता है। इसलिए अगर किसी को प्रोटीन पाउडर से ऐसी समस्या होती है तो तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श लेनी चाहिए।
 
विज्ञापन
amar ujala samwad haryana 2025 How safe is it to take protein powder on your own know in hindi
पनीर - फोटो : Adobe Stock
प्राकृतिक स्रोतों को दें प्राथमिकता
अगम खरे और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का सुझाव है कि प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए पहले प्राकृतिक खाद्य पदार्थों जैसे दालें, पनीर, अंडे, सोयाबीन और नट्स का सहारा लेना चाहिए। सप्लीमेंट केवल तभी लें जब आपकी डाइट से जरूरत पूरी न हो पा रही हो और वह भी किसी विशेषज्ञ की निगरानी में। ध्यान रखें बिना सोचे-समझे लिया गया सप्लीमेंट आपकी 'मसल बिल्डिंग' की चाहत को अस्पताल के बिस्तर तक पहुंचा सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed