सब्सक्राइब करें

काम की बात: अच्छी फिटनेस चाहते हैं तो जरूर करें यह काम, सेहत को मिलेंगे तमाम तरह के लाभ

Dr. Vipul Aggarwal डॉ. विपुल अग्रवाल
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
benefits of walking 10 thousand steps a day, all you need to know
पैदल चलने के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

अक्सर जब हम बीते हुए दिनों की बात करते हैं तो एक बात कॉमन होती है। कि पहले के लोग बहुत पैदल चला करते थे, इसलिए फिट रहते थे। हालांकि उस समय में चूंकि गाड़ी-घोड़े उतनी आसानी से उपलब्ध नहीं थे, इसलिए यह एक तरह की मजबूरी भी थी। सामान्य दिनचर्या में सामान लाने, नदी पर जाने या अन्य कामों के लिए लम्बी दूरियां लोगों को पैदल चलकर ही तय करनी होती थीं। हो सकता है कि यह फिटनेस का एक कारण रहा हो, क्योंकि पैदल चलना एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसका फायदा पूरे शरीर और दिमाग तक को पहुंचता है। इसलिए एक बार फिर से पैदल चलने को फिटनेस के लिए सबसे बढ़िया एक्सरसाइज माना जा रहा है। आजकल बकायदा मोबाइल और अन्य गैजेट्स पर इन कदमों को गिनने के साथ ही कितने कदम चलने पर कितनी कैलोरीज बर्न हुईं, इस सबका हिसाब रखने की सुविधा भी मिल रही है। खासकर एक दिन में दस हजार कदम चलने का फॉर्मूला कई लोग फॉलो कर रहे हैं। तो जानिए कैसे फायदेमंद हो सकती है, पैदल चलने वाली एक्सरसाइज।

Trending Videos
benefits of walking 10 thousand steps a day, all you need to know
वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

सबके लिए फायदेमंद

  • विशेषज्ञ इस बात की पुष्टि करते हैं कि ब्रिस्क वॉक यानी तेज गति से पैदल चलने की एक्सरसाइज़ का फायदा हर व्यक्ति को मिल सकता है, जब तक कि किसी व्यक्ति को डॉक्टर ने पैदल चलने को मना न किया हो। मतलब, आप किसी भी उम्र के हों, किसी भी हेल्थ-हाइट के हों, किसी छोटी-मोटी हेल्थ कंडीशन से गुजर रहे हों, हर स्थिति में पैदल चलना लाभदायक है। इतना ही नहीं डिप्रेशन, एंग्जायटी, तनाव जैसी मानसिक स्थितियों में भी पैदल चलने से सुधार होता है। डॉक्टर सामान्य सर्जरी, यहां तक कि घुटनों की सर्जरी के बाद भी पैदल चलना शुरू करने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of walking 10 thousand steps a day, all you need to know
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दस हजार कदम

तो ये दस हजार कदमों का फंडा आखिर है क्या? असल में 10,000 कदमों का ये सफर कई सारे शोध का परिणाम है। कहा जाता है कि 1960 में जापान के शोधकर्ताओं ने सबसे पहले दस हजार कदमों से मिलने वाले फायदों की पुष्टि की थी। एक निश्चित गति से लगातार पैदल चलने का असर स्वास्थ्य के लिहाज से कितना फायदेमंद है, इसी बात को आधार बनाकर लगभग सारे शोध किए गए। पाया गया कि लगातार 10,000 हजार कदम चलना मतलब करीब पौने दो घंटे चलने और करीब आठ किलोमीटर का फासला तय करने के बराबर है।

benefits of walking 10 thousand steps a day, all you need to know
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ये हैं फायदे

पैदल चलने से कई फायदे मिल सकते हैं, जिनमें शामिल हैं-
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल का घटना
  • हाई ब्लडप्रेशर का कंट्रोल में रहना
  •  डायबिटीज का नियंत्रित रहना
  •  ऊर्जा और काम करने की शक्ति का बढ़ना
  •  दिमाग को शांत, एकाग्र और क्लियर रखने में मदद
  •  फेफड़ों की शक्ति का बढ़ना
  •  एक्स्ट्रा कैलोरीज का बर्न होना
  •  आत्मविश्वास बढ़ना
  •  हार्ट अटैक के रिस्क का कम होना
  •  हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाना
  •  वजन नियंत्रित रखना और कम करना,आदि
विज्ञापन
benefits of walking 10 thousand steps a day, all you need to know
वॉकिंग जरूर करें - फोटो : Pixabay
इन बातों का रखें ख्याल

यूं पैदल चलना एक आम एक्सरसाइज है, लेकिन इसके साथ कई अन्य चीजें भी शामिल हैं, जो इस एक्सरसाइज़ को पूरा करती हैं। जैसे-
  •  बिना अच्छे जूतों के पैदल न चलें। जूते कुशन वाले और पैरों के हिसाब से सही साइज के होना जरूरी है। यदि आपको पैरों में तकलीफ है तो कुशन वाले जूते ही चुनें। बिना मोजों के जूते न पहनें। 
  • यदि थोड़ा चलने पर भी आपको पैरों में दर्द, सूजन, सांस लेने में परेशानी या असहजता आदि महसूस हो तो तुरंत रुक जाएं। डॉक्टर से सलाह लें और उसके बाद ही चलना शुरू करें। 
  •  एकदम दस हजार कदमों से शुरू न करें। शुरुआत में 3 हजार का लक्ष्य बनाएं। उसके बाद धीरे धीरे इसे बढ़ाएं। 
  •  कोशिश करें कि पैदल चलने के लिए सुबह या शाम का समय हो और  खुली हवा का साथ मिले तो सोने पर सुहागा। 
  •  पैदल चलते समय बात न करें। नाक से सांस लें। 
  •  कपड़े ढीले, आरामदायक और पसीना सोखने वाले हों, इसका ध्यान रखें। 
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed