सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Oral Health: आपके लिए कौन सा टूथपेस्ट सबसे अच्छा है, डेंटिस्ट ने बताया खरीदते समय चेक कर लें ये चीजें

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 15 Mar 2026 09:02 PM IST
सार

डॉक्टर कहते हैं, अच्छा टूथपेस्ट वही है जो दांतों को साफ करे, मसूड़ों को स्वस्थ रखे और दांतों की बाहरी परत यानी एनामेल को नुकसान न पहुंचाए। फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट को आमतौर पर दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

विज्ञापन
best toothpaste for teeth whitening and gum health know fluoride toothpaste good or bad
मुंह की स्वच्छता का रखें ध्यान - फोटो : freepik.com

सेहत को ठीक रखने के लिए खान-पान और लाइफस्टाइल को ठीक रखना सबसे जरूरी माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए ओरल हेल्थ पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी हो जाता है। मुंह की साफ-सफाई को भले ही आप सामान्य दिनचर्या का हिस्सा भर मानते हों, पर असल में इसका हमारे सेहत से गहरा नाता होता है।



अमर उजाला में प्रकाशित इससे संबंधित एक रिपोर्ट में बताया था कि अगर आप मुंह की ठीक तरीके से सफाई नहीं करते हैं तो मुंह की गंदगी हार्ट अटैक का कारण तक बन सकती है।

ओरल हेल्थ को ठीक रखने के लिए रोजाना दिन में कम से कम दो बार अच्छे से दांतों को ब्रश करने की सलाह दी जाती है। ब्रश के लिए अच्छी क्वालिटी के टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। पर कैसे जानें कौन सा टूथपेस्ट आपके लिए सबसे अच्छा है? 

Trending Videos
best toothpaste for teeth whitening and gum health know fluoride toothpaste good or bad
कौन सा टूथपेस्ट सबसे अच्छा - फोटो : FreePik

मुंह की सफाई का ध्यान रखना जरूरी

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हमारा स्वास्थ्य केवल हार्ट-ब्रेन या पेट से ही तय नहीं होता, बल्कि मुंह और दांतों की सेहत भी पूरे शरीर के स्वास्थ्य से जुड़ी होती है। अगर मुंह की सफाई सही तरीके से न की जाए तो इसका असर संपूर्ण स्वास्थ्य पर हो सकता है। खराब ओरल को हृदय रोगों के अलावा, डायबिटीज और अन्य बीमारियों से भी जुड़कर देखा जाता रहा है।

दांतों की अच्छी से सफाई करने के दावों के साथ बाजार में कई तरह के टूथपेस्ट मौजूद हैं, ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि कौन सा टूथपेस्ट वास्तव में अच्छा है? 


फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट सबसे अच्छे

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ वैभव श्रीवास्तव कहते हैं, अच्छा टूथपेस्ट वही है जो दांतों को साफ करे, मसूड़ों को स्वस्थ रखे और दांतों की बाहरी परत यानी एनामेल को कोई नुकसान न पहुंचाए। फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट को आमतौर पर दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
 

  • फ्लोराइड एक प्राकृतिक खनिज है जो दांतों के एनामेल को मजबूत बनाता है और कैविटी बनने से रोकता है।
  • फ्लोराइड में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो इसे दांतों के लिए फायदेमंद बनाते हैं। 
  • फ्लोराइड दांतों में बनने वाले एसिड को कम करता है और दांत के बाहरी परत के क्षरण को रोकने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
best toothpaste for teeth whitening and gum health know fluoride toothpaste good or bad
ओरल हेल्थ को ठीक रखने के लिए करें? - फोटो : freepik

टूथपेस्ट खरीदते समय ये भी चेक करें

डॉ वैभव कहते हैं, आमतौर पर उस टूथपेस्ट को इस्तेमाल के लिए सबसे अच्छा माना जाता है जिसमें लगभग 1000-1500 ppm फ्लोराइड हो। हमेशा टूथपेस्ट खरीदते समय इसकी जांच जरूर कर लेनी चाहिए। हालांकि सिर्फ फ्लोराइड ही काफी नहीं है, टूथपेस्ट के कुछ अन्य इंग्रीडिएंट्स के भी ध्यान रखना जरूरी है।
 

  • माइल्ड एब्रेसिव दांतों पर जमी गंदगी और दाग हटाने में मदद करते हैं।
  • कैल्शियम या फॉस्फेट, दांतों को मजबूत बनाने और एनामेल को होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक होते हैं।
  • जाइलिटोल या एंटीबैक्टीरियल तत्व मुंह में बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं।
best toothpaste for teeth whitening and gum health know fluoride toothpaste good or bad
दांतों-मुंह की जांच जरूरी - फोटो : Adobe stock photos

इन बातों का भी रखें ध्यान

डॉक्टर कहते हैं, अच्छी ओरल हेल्थ के लिए रोजाना सही तरीके से ब्रश करना और सही टूथपेस्ट चुनना बेहद जरूरी है। फ्लोराइड युक्त और संतुलित इंग्रीडिएंट्स वाला टूथपेस्ट दांतों को मजबूत रखने और कैविटी से बचाने में सबसे प्रभावी माना जाता है।
 

  • खाना-खाने के बाद दांतों को अच्छे से साफ करें ताकि कोई अवशेष न बचे। इससे दांतों को सड़न से बचाया जा सकता है।
  • खट्टी-मीठी चीजें खाने के बाद अच्छे से कुल्ला करना भी जरूरी है ताकि दांतों के इनेमल को होने वाले किसी भी नुकसान से सुरक्षित रखा जा सके।
  • साल में एक बार दातों की अच्छे से जांच भी जरूर कराएं।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed