सब्सक्राइब करें

Healthy Diet: सर्दियों में प्रोटीन के लिए डाइट में शामिल करें ये सब्जियां, सेहत को मिलेंगे और भी कई फायदे

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 02 Feb 2026 08:08 PM IST
सार

Best Veggies for Heart Health in Winter: ठंड के दिनों में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि हम इस लेख जिन सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, उसके अन्य भी कई स्वास्थ्य लाभ है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।  

विज्ञापन
Best Winter Vegetables for Protein: Include Spinach and Mushroom in Your Diet for Immunity
प्रोटीन - फोटो : Adobe Stock

High Protein Winter Vegetables India: सर्दियों के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने और मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है। अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि ठंड के दिनों में प्रोटीन के लिए किन सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए। आइए इस लेख में ऐसी ही कुछ सब्जीयों के बारे में जानते हैं। इन सब्जियों का सेवन न केवल शरीर में अमीनो एसिड की कमी को पूरा करता है, बल्कि इनमें मौजूद फाइबर और विटामिन्स पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और त्वचा में चमक लाने में भी मदद करते हैं। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, हरी मटर, ब्रोकली, पालक और मशरूम जैसी सब्जियां सर्दियों की डाइट के लिए 'सुपरफूड' मानी जाती हैं। ये सब्जियां न केवल वजन घटाने में सहायक हैं, बल्कि इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को मौसमी संक्रमणों से भी बचाते हैं। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि ये चार सब्जियां आपके स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी हैं और इन्हें खाने से शरीर को कौन-कौन से अद्भुत लाभ मिलते हैं।

Trending Videos
Best Winter Vegetables for Protein: Include Spinach and Mushroom in Your Diet for Immunity
ब्रोकली - फोटो : Freepik.com

हरी मटर और ब्रोकली
हरी मटर में भरपूर प्रोटीन होता है, जो इसे मांसपेशियों के निर्माण के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है। दूसरी ओर, ब्रोकली न केवल प्रोटीन से भरपूर है, बल्कि इसमें विटामिन-C और K भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। ब्रोकली का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर में कोलेजन के स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है।


ये भी पढ़ें- Low Blood Sugar: थकान और कमजोरी के साथ दिख रहे हैं ये लक्षण मतलब लो हो गया है शुगर लेवल, तुरंत करें ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Winter Vegetables for Protein: Include Spinach and Mushroom in Your Diet for Immunity
पालक - फोटो : Freepik.com

पालक
पालक को अक्सर केवल आयरन के स्रोत के रूप में देखा जाता है, लेकिन यह प्लांट बेस्ड प्रोटीन का भी एक शानदार विकल्प है। पके हुए पालक में प्रति कप पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फोलेट पाया जाता है, जो खून के निर्माण और एनर्जी लेवल को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। पालक में मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हृदय की कार्यक्षमता में सुधार करने में मदद करते हैं, जो सर्दियों में हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते है।


ये भी पढ़ें- Alert: हर दिन की ये गलती चुपचाप कम कर रही है लोगों की उम्र, कहीं आपको भी तो नहीं है खतरा?
 
Best Winter Vegetables for Protein: Include Spinach and Mushroom in Your Diet for Immunity
मशरूम खाने के फायदे - फोटो : Freepik.com

मशरूम
मशरूम को 'वेजिटेबल मीट' कहा जाता है क्योंकि इसमें सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड पाए जाते हैं। यह विटामिन-D का इकलौता शाकाहारी स्रोत भी है, जो सर्दियों में धूप की कमी को पूरा करने में मदद करता है। मशरूम में मौजूद सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट्स कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और इम्युनिटी को इतना मजबूत कर देते हैं कि शरीर सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इन्फेक्शन से लड़ने में सक्षम हो जाता है।

विज्ञापन
Best Winter Vegetables for Protein: Include Spinach and Mushroom in Your Diet for Immunity
सर्दियों में प्रोटीन के मटर का सेवन करें - फोटो : Freepik

संतुलित आहार से बनाएं सर्दियों को सेहतमंद
सर्दियों में प्रोटीन युक्त इन सब्जियों को सूप, सलाद या सब्जी के रूप में शामिल करना एक अच्छा विकल्प है। यह न केवल आपको ऊर्जावान बनाए रखता है, बल्कि प्रोसेस्ड फूड की क्रेविंग को भी कम करता है। ध्यान रखें बेहतर स्वास्थ्य के लिए विविधता जरूरी है, इसलिए इन सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed