फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीमारी: ब्लड क्लॉट भी हो सकता है जानलेवा, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Tue, 30 Mar 2021 02:30 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 30 Mar 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
Blood Clot Signs and Symptoms that you should never ignore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्लड क्लॉट यानी खून के थक्के जमने को कभी-कभी अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर आपको कहीं चोट लगती है तो थक्के शरीर से ज्यादा खून निकलने से रोकते हैं। हालांकि ब्लड क्लॉट कभी-कभी खतरनाक भी होते हैं। जब क्लॉटिंग शरीर के अंदर नसों में होने लगती है, तो यह खतरनाक बन जाती है। दरअसल, थक्के खून के बहाव को रोकते हैं, जिसकी वजह से जान जाने का भी खतरा रहता है। आइए जानते हैं ब्लड क्लॉट के उन लक्षणों के बारे में, जिन्हें नजरअंदाज करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। 

Blood Clot Signs and Symptoms that you should never ignore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हाथ या पैरों में सूजन 

  • अगर आपके हाथों या पैरों में सूजन हो रही है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह ब्लड क्लॉट का एक लक्षण हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देने वाली वेबसाइट वेबएमडी (WebMD) के मुताबिक, अगर आपको अक्सर दर्द के साथ-साथ सूजन की समस्या रहती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 
Blood Clot Signs and Symptoms that you should never ignore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

त्वचा का लाल होना 

  • अगर बाजू या टांगों में खिंचाव या दर्द के साथ-साथ सूजन हो और त्वचा का रंग गहरा लाल या नीला पड़ जाए तो यह ब्लड क्लॉट का संकेत हो सकता है। अगर आप मामूली समस्या समझ कर नजरअंदाज कर देंगे तो यह आगे चलकर खतरनाक हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Blood Clot Signs and Symptoms that you should never ignore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सीने में दर्द 

  • हर बार सीने में दर्द सिर्फ हार्ट अटैक का ही संकेत नहीं होता है, बल्कि यह पल्मोनरी एम्बोलिज्म का लक्षण भी हो सकता है। इसमें फेफड़ों में खून के थक्के जम जाते हैं। दरअसल, इसमें बहुत तेज दर्द होता है और सांस लेने पर यह दर्द और भी बढ़ जाता है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। 
विज्ञापन
Blood Clot Signs and Symptoms that you should never ignore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सांस लेने में तकलीफ 

  • यह एक गंभीर लक्षण है। दरअसल, जब फेफड़ों में खून के थक्के बन जाते हैं तो ऑक्सीजन का बहाव धीमा हो जाता है और इसकी वजह से सांस लेने में परेशानी होने लगती है। अगर आपको ये लक्षण अचानक दिखते हैं तो आपको डॉक्टर से जरूर दिखाना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed