{"_id":"6093e93f8ebc3edca51c5372","slug":"can-covid-vaccine-cause-impotency","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैक्ट चेक: क्या कोविड वैक्सीन लगवाने से नपुंसकता हो सकती है? विशेषज्ञों से जानिए सच्चाई","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
फैक्ट चेक: क्या कोविड वैक्सीन लगवाने से नपुंसकता हो सकती है? विशेषज्ञों से जानिए सच्चाई
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Thu, 06 May 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वैक्सीन को लेकर फैली हैं कई सारी भ्रांतियां
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डॉ. रिचा अस्थाना
एम्स
डॉ. जितेंद्र नासा
क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट, उजाला सिग्नस
कोरोना वायरस की दूसरी लहर का बुरा असर देश के लगभग सभी राज्यों में देखने को मिल रहा है। कहीं स्थिति नियंत्रण में है तो कहीं बेकाबू। कोरोना संक्रमण की इसी रफ्तार को कम करने के लिए कई राज्यों ने लॉकडाउन का भी ऐलान कर दिया है। लोगों को संक्रमण रोकने के सभी नियमों का पालन करने के लिए बार-बार कहा जा रहा है।
सोशल मीडिया के माध्यम से लोग एक दूसरे की मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर ही कोरोना वैक्सीन से जुड़ी कुछ मनगढ़ंत खबरें भी तेजी से वायरल हैं, जिससे लोगों के मन में काफी भ्रम पैदा हो रहा है। आइए विशेषज्ञों से ऐसे ही एक वायरल खबर की सच्चाई के बारे में जानने की कोशिश करते हैं।
2 of 5
सोशल मीडिया पर आंख बंद करके न करें यकीन
- फोटो : Social media
वायरल खबर क्या है?
सोशल मीडिया पर कोविड वैक्सीन को लेकर तेजी से वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि लोगों को कोरोना के टीके नहीं लगवाने चाहिए। टीके में कुछ ऐसे तत्व हैं जो आपको हमेशा के लिए नपुंसक बना सकते हैं। जिन लोगों ने यह टीका लगवा लिया है वह कभी बच्चों का सुख नहीं भोग पाएंगे। कोरोना के बहाने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर यह टीके दिए जा रहे हैं, इसलिए इसे न लगवाएं।
3 of 5
कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित
- फोटो : iStock
क्या वास्तव में ऐसा है?
अंग्रेजी वेवसाइट हेल्थलाइन से एक बातचीत के दौरान 'ब्लैक कोलेशन अगेंस्ट कोविड-19' के को-फाउंडर डॉ रीड टक्सन कहते हैं कि दुनिया के तमाम हिस्सों में बनी किसी भी वैक्सीन को लेकर कोई ऐसे सबूत नहीं मिले हैं, जिसके आधार पर कहा जा सके कि टीकों से प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। सभी टीकों का बारीकी से परीक्षण किया गया है, ऐसे में हम पूरी जिम्मेदारी से कह सकते हैं कि यह खबर सिर्फ लोगों को भ्रमित करने के लिए सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारत में बनी दोनों वैक्सीन हैं प्रभावी
- फोटो : pixabay
भारत में प्रयोग में लाई जा रही दोनों वैक्सीन- कोवीशील्ड और कोवैक्सीन को भी विशेषज्ञ काफी सुरक्षित मानते हैं। एम्स की डॉ. रिचा अस्थाना कहती हैं कि भारत में बनी दोनों वैक्सीन कोरोना के संक्रमण को रोकने में प्रभावी हैं। वैक्सीन के कारण नपुंसकता और बांझपन जैसी बातें पूरी तरह से अफवाह हैं, इसपर लोगों को बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
कोरोना वैक्सीन से डरें नहीं
- फोटो : PTI
वैक्सीन लगवाने से संक्रमण हो सकता है?
उजाला सिग्नस सोनीपत के क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. जितेंद्र नासा कहते हैं कि कोरोना की वैक्सीन लगाने के कारण संक्रमण होने की बात पूरी तरह से बेबुनियाद है। वैक्सीन लेना पूरी तरह से सुरक्षित है, इससे आपको बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोगों में संक्रमण के हल्के लक्षण जरूर देखे जा रहे हैं जोकि सामान्य हैं। शरीर में किसी भी तरह के एंटीजन जाने पर इस तरह की प्रतिक्रिया होना सामान्य है, यह स्वत: ठीक भी हो जाती है। सभी लोगों को टीकाकरण जरूर कराना चाहिए।
-------
नोट: यह लेख एम्स की डॉ. रिचा अस्थाना और उजाला सिग्नस सोनीपत के क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. जितेंद्र नासा से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।