{"_id":"6093ecc28ebc3ebced7bb529","slug":"must-do-this-things-after-recovering-from-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञों की सलाह: कोरोना से ठीक होने के बाद सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी, तेज रिकवरी के लिए करें यह उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञों की सलाह: कोरोना से ठीक होने के बाद सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी, तेज रिकवरी के लिए करें यह उपाय
Thu, 06 May 2021 07:31 PM IST
Abhilash Srivastava
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Thu, 06 May 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद न करें लापरवाही
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से संक्रमितों के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। हाल के कुछ अध्ययनों में विशेषज्ञों ने इसे हवा के माध्यम से फैलने वाला वायरस बताया है। वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने शॉपिंग मॉल, थिएटर और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों को बंद या उनके संचालन को सीमित करने का फैसला किया है।
कोरोना से ठीक होने के बाद भी रह सकता है शरीर में दर्द
- फोटो : iStock
डॉक्टर कहते हैं कि यदि आप कोविड-19 से ठीक गए हैं, तो भी आपको शरीर में दर्द, खांसी और कई अन्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। ठीक होने के कई दिनों बाद तक आपको निम्न तरह की दिक्कतों का अनुभव हो सकता है।
- ऊर्जा के स्तर में कमी और थकान।
- थोड़ी सी शारीरिक गतिविधि के बाद सांस लेने में कठिनाई।
- छाती का भारी महसूस होना और अत्यधिक कफ की दिक्कत।
- भूख में कमी और मुंह में बदला हुआ स्वाद।
- सिरदर्द।
- एकाग्रता का अभाव।
- चिंता और भय।
- अनिद्रा।
सभी के लिए व्यायाम जरूरी
- फोटो : pixabay
व्यायाम जरूर करें
अगर आप कोरोना से ठीक हो गए हैं तो भी शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी का अनुभव हो सकता है। ऐसे लोगों को नियमित रूप से व्यायाम जरूर करना चाहिए। शुरुआत में हल्के स्तर के व्यायामों की आदत डालें और इसे समय के साथ बढ़ा सकते हैं। व्यायाम को एक बार रुटीन में शामिल कर लेने के बाद आप शारीरिक और मानसिक रुप से फिट रहेंगे।

रोज 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए
- फोटो : Pixels
खूब पानी पीजिए
जो लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं या कोरोना से ठीक हो रहे हैं उन्हें शरीर में हाइड्रेशन का पूरा ख्याल रखना चाहिए। ऐसे सभी लोगों को दिन में 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा आप फलों के जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

चीनी का सेवन कम करें
- फोटो : iStock
कम मात्रा में चीनी का करें सेवन
दिल्ली एम्स की डॉ आयशी पाल कहती हैं कि कोरोना के रोगियों को बीमारी के दौरान स्टेरॉइड और कई तरह की दवाइयां दी जाती हैं, जिससे शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में ठीक होने के कुछ दिनों तक आपको चीनी का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए।