{"_id":"6093e0c34398fe68376e5b7c","slug":"immune-system-foods-that-decreases-our-immunity-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Immune system: इन चीजों का न करें अधिक सेवन, होती है रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Immune system: इन चीजों का न करें अधिक सेवन, होती है रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Thu, 06 May 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
व्यक्ति आसानी से कोरोना की चपेट में आ सकता है
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole
डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन
संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर
डिग्री- एम.बी.बी.एस
अनुभव- 28 वर्ष
वर्तमान समय में बहुत आवश्यक है कि हम हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को अच्छा रखें। रोग-प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर होने से कोई भी व्यक्ति आसानी से कोरोना की चपेट में आ सकता है। वर्तमान में बहुत हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कैसी है कि हम किस तरह का आहार लेते हैं। इस बात का तो अधिकांश लोगों का ज्ञान है कि किन चीजों के सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है लेकिन इस विषय में लोगों को जानकारी अधिक नहीं है कि किन चीजों के सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि किन चीजों के सेवन से हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।
2 of 5
ऐसी चीजें ही खाएं जिसमें प्राकृतिक शक्कर हो
- फोटो : Pixabay
मीठा
मीठी चीजों का अधिक सेवन करना आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को कम कर सकता है इसलिए मीठे में ऐसी चीजें ही खाएं जिसमें प्राकृतिक शक्कर हो जैसे कि फल। आईस्क्रीम, ब्रेड, एनर्जी ड्रिंक, सोडा आदि में अतिरिक्त शक्कर होती है जो कि शरीर को नुकसान पहुंचाती है इसलिए इस आदत को नियंत्रण में लाएं और मधुमेह के मरीज तो भूलकर भी इन चीजों का सेवन न करें क्योंकि उनके शरीर पर तो मीठे का प्रभाव और भी नकारात्मक हो सकता है।
3 of 5
कैफीन की मात्रा बहुत अधिक होती है
- फोटो : Pixabay
चाय-कॉफी
गर्मी के मौसम में वैसे ही चाय-कॉफी का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल ठीक नहीं होता है। चाय-कॉफी में कैफीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में निर्जलीकरण एवं सूजन की समस्या भी होती है और कैफीन रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी कमजोर करता है इसलिए इसका सेवन बंद कर दें। चाय-कॉफी की जगह ग्रीन टी या नींबू की चाय पीने से फायदा पहुंच सकता है, रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगेगी इसलिए इनका सेवन दिन में एक बार अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शरीर की ऊर्जा केंद्रित ही नहीं हो पाती है
- फोटो : social media
मैदा
मैदे से बनी चीजों को पचाने में शरीर को बहुत ऊर्जा और समय लगता है, ऐसे में रोग-प्रतिरोधक क्षमता की ओर शरीर की ऊर्जा केंद्रित ही नहीं हो पाती है इसलिए इसका सेवन न करें। गर्मियों में अक्सर इनके सेवन पर नींद आ जाती है और पाचनतंत्र को और भी समय लगता है इनके पचाने में, ऐसे में रोग-प्रतिरोधक क्षमता पर बहुत प्रभाव पड़ता है क्योंकि क्षमता को विकसित करने की ऊर्जा शरीर को मिल नहीं पाती है और शरीर बीमारियों से लड़ने में असमर्थ हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
यह आदत आपको महंगी पड़ सकती है
- फोटो : Pixabay
अधिक नमक
कई लोगों की आदत होती है कि वे अधिक नमक खाते हैं और भोजन में नमक कम होने पर वे ऊपर से भी नमक डालते हैं, यह आदत आपको महंगी पड़ सकती है क्योंकि अधिक नमक खाने से शरीर में बीमारियों से लड़ने वाले कीटाणुओं की क्षमता प्रभावित होने लगती है इसलिए जरूरी है कि आप कम से कम मात्रा में नमक खाएं और यदि खाने में नमक कम पड़ा है तो ऊपर से डालकर खाने की गलती तो बिल्कुल भी न करें क्योंकि ये बीमारियों को खुद से बुलाने जैसा है।
नोट- यह लेख संत रविदास हॉस्पिटल के डॉक्टर विशेष अकोले से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर विशेष अकोले पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री जी.एस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।