{"_id":"6093ba111f6b5964b71008fe","slug":"coronavirus-update-these-precautions-are-necessary-when-making-sexual-relations-after-the-corona-vaccine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन के बाद यौन संबंध बनाते समय ये सावधानियां बरतना जरूरी, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वैक्सीन के बाद यौन संबंध बनाते समय ये सावधानियां बरतना जरूरी, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 06 May 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डॉ अजीत सिंह ओबेरॉय
कैंसर रोग विशेषज्ञ
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हर कोई परेशान है। अस्पतालों में बेड की कमी और ऑक्सीजन की किल्लत ने हर किसी की चिंता को बढ़ा दिया है। वहीं, लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच देश में एक बात की चर्चा और है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं। इसी कड़ी में एक सवाल ये भी सामने आ रहा है कि क्या वैक्सीन लगवाने के बाद यौन संबंध बना सकते हैं, और ये कितना सुरक्षित है? तो चलिए इसे जानने की कोशिश करते हैं।
2 of 6
कोरोना टीका
- फोटो : पीटीआई
दरअसल, इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोई दिशानिर्देश तो जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट्स इस दौरान लोगों को कुछ सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि टीके की दूसरी डोज लेने के बाद गर्भिनिरोधक का इस्तेमाल करना चाहिए और इस दौरान लोगों को फैमिली प्लानिंग के बारे में भी नहीं सोचना चाहिए।
3 of 6
वैक्सीन
- फोटो : PTI
वहीं, इस पर डॉक्टर मानते हैं कि, अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि क्या वैक्सीन के कोई लॉन्ग टर्म साइड इफेक्ट हैं, और यौन संबंध बनाने के बाद लोगों पर इसका क्या असर पड़ सकता है। कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोग हर बार यौन संबंध बनाने से परहेज नहीं कर सकते हैं, ऐसे में बचाव ही सुरक्षित रहने का सबसे सही तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
condom
- फोटो : file photo
वहीं, वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद कम से कम दो-तीन सप्ताह के लिए पुरुष और महिलाओं को कंडोम जैसे गर्भ निरोधकों का इस्तेमाल करना सही रहेगा। इससे यौन संबंध बनाने के दौरान शरीर के तरल पदार्थ आपस में संपर्क में आते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
डॉक्टर ये भी मानते हैं कि हमें इस बारे में नहीं पता कि ये कोरोना वैक्सीन लोगों पर कैसा असर डालेगी, इसलिए कंडोम का इस्तेमाल करना सबसे अच्छी और प्रभावशाली रोकथाम होगी। इसके अलावा उन्होंने ये भी सलाह दी कि टीकाकरण करवाने वाली योग्य महिलाओं को वैक्सीन लेने से पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करना चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।