देश में कोरोना की दूसरी लहर ने ही भारी तबाही मचाई है और अब तो वैज्ञानिकों ने भी कह दिया है कि जिस तरह से देशभर में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि तीसरी लहर भी आएगी। ऐसे में यह जरूरी है कि हमें अभी से संभल जाना चाहिए और सरकार और वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए कोरोना से बचने के उपायों का सख्ती से पालन करना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, अगर आप पहले से ही कुछ विशेष प्रकार की बीमारियों से पीड़ित हैं तो आपको गंभीर संक्रमण का खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं वो कौन सी बीमारियां हैं...
{"_id":"6093a5ef0170b0203939a5bc","slug":"coronavirus-who-says-people-with-five-diseases-have-a-higher-risk-of-severe-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: इन पांच बीमारियों से पीड़ित मरीज रहें सावधान, गंभीर संक्रमण का खतरा होता है अधिक","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वायरस: इन पांच बीमारियों से पीड़ित मरीज रहें सावधान, गंभीर संक्रमण का खतरा होता है अधिक
Thu, 06 May 2021 02:59 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 06 May 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हृदय रोग
- जो लोग हृदय रोग से पीड़ित हैं, उनपर कोरोना वायरस आमलोगों से अधिक असर करता है और उन्हें गंभीर रूप से बीमार कर सकता है। इसलिए ऐसे मरीजों को विशेष रूप से कोरोना संक्रमण से बचने की सलाह दी जाती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अस्थमा और अन्य श्वसन रोग
- चूंकि कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों में सांस संबंधी परेशानियां अधिक देखने को मिल रही हैं, इसलिए अस्थमा और अन्य श्वसन रोगों से पीड़ित लोगों को बचकर रहना चाहिए, ताकि वे संक्रमित न हों, क्योंकि उन्हें संक्रमण गंभीर रूप से बीमार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कैंसर
- यह एक गंभीर बीमारी है, जिससे भारत में लाखों लोग पीड़ित हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय देश में कैंसर के मरीजों की संख्या 14 लाख के आसपास है। चूंकि ऐसे मरीजों की इम्यूनिटी पहले से ही काफी कमजोर हो चुकी होती है, ऐसे में अगर वे कोरोना से संक्रमित हुए तो अधिक संभावना है कि वे गंभीर रूप से बीमार पड़ जाएं। इसलिए कैंसर के मरीजों को संक्रमण से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock/Pixabay
डायबिटीज (मधुमेह)
- डायबिटीज के मरीजों को वैसे तो कोरोना से संक्रमित होने का जोखिम स्वस्थ लोगों की तुलना में अधिक नहीं होता है, लेकिन संक्रमित होने के बाद उनके गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा अधिक जरूर होता है। इसलिए यह जरूरी है कि डायबिटीज के मरीज अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखें और संक्रमण से बचने के लिए अपनाए जा रहे उपायों का सख्ती से पालन करें।